छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की छापेमारी पर बोले डिप्टी सीएम, कहा- बिगड़े बोल से कांग्रेसियो ने खोया जनता का विश्वास

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की टीम द्वारा की गई इस छापेमारी को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की तरफ काफी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा

विज्ञापन

Chhattisgarh Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में ACB-EOW की छापेमारी हुई है। ACB-EOW की टीम ने राज्य की पिछली सरकार के दौरान सामने आए कथित शराब घोटाले के मामले को लेकर 21 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में ACB-EOW की टीम ने लाखों रुपये नगद, गहनें, सामान और कई कागजात जब्त किया हैं। ACB-EOW की टीम द्वारा की गई इस छापेमारी को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की तरफ काफी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले भी कार्रवाइयां हुई हैं। यह उनका रूटीन का काम है, उन्हें करने देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम पर पहले से ही FIR दर्ज है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शराब घोटाले में फर्जी होलोग्राम की जानकारी सामने आई है। महादेव ऐप, कोयला घोटाला सब जनता के सामने है। आखिर यह किस तरह से राजनीति से प्रेरित हो सकता है और कैसे कोई कार्रवाई गलत हो सकती है।

भूपेश बघेल पर डिप्टी सीएम का वार 

हाल ही में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राजनांदगांव में भूपेश बघेल के प्रचार को लेकर कहा कि जनता पूछना चाहती है, ‘आप सांसद इसलिए बनेंगे। ताकि नरेंद्र मोदी का सर फोड़ सके।’ उन्होंने आगे कहा कि इन्हें गांव-गांव में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जनता का विश्वास मोदी के साथ है। उनके नेताओं अपने बिगड़े बोल के कारण जनता का विश्वास खो दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम मोदी छग में आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ