PM मोदी पर टिप्पणी से भड़की भाजपा, कांग्रेस पर करारा पलटवार, कहा- महंत को शेखचिल्ली जैसे सपना देखना शोभा नहीं देता

Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत पर पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है।

Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal

Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच तीखी बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि शेखचिल्ली जैसे सपना देखना महंत जी को शोभा नहीं देता। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरबा लोकसभा सीट से महंत जी खुद साफ हो रहे हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री का कांग्रेस पर पलटवार

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत पर वार करते हुए कहा कि सपने देखने से किसी को नहीं रोका जा सकता है, हर कोई सपना देखता है और सपना देखने का हर किसी को अधिकार है, लेकिन शेखचिल्ली जैसे सपना देखना महंत जी को शोभा नहीं देता। छत्तीसगढ़ से भाजपा नहीं बल्कि कोरबा लोकसभा सीट से महंत खुद साफ हो रहे हैं। चरणदास महंत कोरबा में प्रचार प्रसार पर नहीं निकल पा रहे हैं, इतने बौखलाए हुए हैं कि उनकी भाषा शैली तक बदल चुकी है।

विज्ञापन

11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत तय

मंत्री जायसवाल ने आगे कहा कि कोरबा लोकसभा सीट से ज्योत्सना महंत भाभी काफी बड़े अंतर से चुनाव हार रही हैं। इसी के चलते चरणदास महंत बहुत बौखला गए हैं, जिसके कारण हारा हारा सूझ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 11 की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत तय है। साल 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने आदर्श आचार संहिता के उलंघन को लेकर भी बात की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ