Chhattisgarh Election 2023: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, चाचा बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भतीजे विजय

vijay baghel

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले बीजेपी ने उपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 कैंडिडेट्स के नाम हैं। जारी लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा दुर्ग जिले की पाटन सीट की हो रही है। बीजेपी ने यहां से विजय बघेल का उम्मीदवार बनाया है। पाटन मुख्यमंत्री भपेश बघेल का गढ़ है और विजय भूपेश बघेल के भतीजे हैं।

विज्ञापन

लड़ाई चाचा बनाम भतीजे की

पाटन से बीजेपी के विजय बघेल को उम्मीदवार घोषित करने के बाद लड़ाई दिलचस्प हो गया है। बता दें कि पिछले बार इस सीट से बीजेपी ने भूपेश बघेल के सामने मोती लाल साहू को मैदान में उतारा था। तब भूपेश बघेल ने 27000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। यह चौथी बार है जब विजय बघेल अपने चाचा भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में होंगे। विजय 2003, 2008 और 2013 में चाचा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। हमेशा उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी हुए शामिल

बुधवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ंमौजूद थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान, MP भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। एक दिन पहले भाजपा केंद्रीय समिति की बैठक हुई थी।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा की सीटें हैं। 2018 के चुनाव में बीजेपी का हार मिली थी। 90 सीटों में से बीजेपी सिर्फ 15 सीट ही जीत पाई थी। वहीं कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई। बीजेपी इस बार फिर से राज्य में वापसी करने की कोशिश में है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ