---विज्ञापन---

खैरागढ़ में कांग्रेस पर जमकर बरसे छत्तीसगढ़ CM साय, बोले- उन्हें दिख रही है अपनी हार

CM Vishnudev Sai Targets Congress: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ और डोंगरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम मूढ़ीपार में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

---विज्ञापन---

CM Vishnudev Sai Targets Congress: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल भी काफी गर्म हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इस बीच सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ और डोंगरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम मूढ़ीपार में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और मोदी सरकार के 10 सालों की उपलब्धि को गिनवाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश के लोगों का भरोसा भाजपा पर है और कांग्रेस को अपनी हार साफ दिखाई दे रही हैं।

सीएम साय का संबोधन 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय की तारीफ करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन पर भरोसा दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी लोगों का भरोसा भाजपा पर है। सब मिलकर उन्हें जिताएंगे और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के 10 सालों की उपलब्धि को गिनते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने इन 10 सालों में कई जनहितासी योजनाओं को लागू किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कवासी लखमा के बयान पर BJP विधायक ने उठाए सवाल, बोले- कांग्रेस के ऐसे बयान किसी बड़ी साजिश का इशारा

कांग्रेस पर बरसे सीएम साय

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर बरसे, उन्होंने कांग्रेसी नेताओं की तरफ से दिए जा रहे विवादित बयानबाज़ी को लेकर कहा कि कांग्रेस को अपनी हार साफ तौर पर दिखाई रही है। इसलिए उनके दिमाग का संतुलन बिगड़ रहा है और वे आय बाय कुछ भी बोल रहे हैं, ये सब उनकी हार का परिचय है। जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम विष्णुदेव साय डोंगरगढ़ स्थित माता बमलेश्वरी के दर्शन किए और राष्ट्रीय संत विद्यासागर महाराज की समाधि में भी माथा टेका।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 12, 2024 03:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola