छत्तीसगढ़ में होगा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का श्रीगणेश, क्या है CM साय की प्लानिंग?

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अटल नगर नवा रायपुर स्थित जैव विविधता पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ का आयोजन करने वाले है।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
विज्ञापन

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश को हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए सीएम साय लगातार हर क्षेत्र कि विकास पर काम कर रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश का विकास प्रकृति की सुरक्षा के साथ करना चाहते हैं। इसी सिलसिले में अटल नगर नवा रायपुर स्थित जैव विविधता पार्क में 11 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सीएम साय सहित कई मंत्री और अतिथिगण अपने हाथों से पौधों का रोपण करेंगे।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का महावृक्षारोपण अभियान

जैव विविधता पार्क में होने वाले ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के तहत राज्य में वन विभाग द्वारा वन और वनेत्तर क्षेत्रों में 3.85 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा सीएम विष्णु देव साय ने इस अभियान के तहत वृक्षारोपण स्थलों का नामकरण करेंगे। इन जगहों का नाम स्थानीय देवी-देवताओं के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में ग्राम और पंचायत के लेवल पर कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों की हिस्सेदारी से वृक्षारोपण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत कटहल, अनार, जामुन, बेर, तेन्दू, सीताफल, आम, बेल, शहतूत और गंगा ईमली जैसे फलदार पौधों का लघु वनोपज करेंगे।

इन पौधों को किया जाएगा रोपण

विज्ञापन

इसके अलावा इस अभियान के तहत औषधीय प्रजाति के पौधों जैसे हर्रा, पुत्रन्जीवा, आंवला, नीम, रीठा, चित्रक, काला सिरस और बहेड़ा आदि पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में छायादार प्रजातिओं के पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें बरगद, पीपल, मौलश्री, कदम, पेल्ट्राफार्म, गुलमोहर, करंज, अशोक और अर्जुन के पेड़ शामिल है। राज्य सरकार ने मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों का रोपण किए जाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ