मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पताढ़ी धाम के प्रतिनिधिमंडल ने दिया गुलाब, देखें फोटो

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: सीएम विष्णुदेव साय को पताढ़ी धाम के प्रतिनिधिमंडल ने गुरु पर्व के लिए गुलाब दे कर आमंत्रित किया। 

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राज्य की जनता काफी पसंद करती है। इसलिए सभी लोग चाहते हैं कि सीएम साय उनके खास दिन और उत्सव में शामिल हों। ऐसी चाहत के साथ गुरु गद्दी एवं सतनाम विकास समिति-पताढ़ी धाम के प्रतिनिधिमंडल सीएम साय से मिले। इन लोगों ने सीएम विष्णुदेव को गुरु घासीदास बाबा की 267वीं जयंती के महोत्सव में शामिल होने के लिए गुलाब के साथ जश्न में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है।

विज्ञापन

सीएम साय को मिला गुरु पर्व का आमंत्रण 

दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार शाम को गुरु गद्दी एवं सतनाम विकास समिति-पताढ़ी धाम के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य अतिथि गृह पहुना में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीएम विष्णुदेव को एक गुलाब देते हुए प्रतिनिधिमंडल के लोगों ने गुरु घासीदास बाबा की 267 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले गुरु पर्व में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह गुरु पर्व कोरबा जिले के पताढ़ी धाम में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाला है।

विज्ञापन

NDC की स्टडी टीम से मिले सीएम साय

हाल ही में सीएम विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अधिकारियों की स्टडी टीम से मिले थे। उन्होंने स्टडी टीम के अधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक-सांस्कृतिक की खासियत के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने स्टडी टीम के साथ जनजातीय बाहुल्य इलाकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर की। इसके अलावा सीएम साय ने स्टडी टीम के अधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, महिला सशक्तीकरण सहित कई विकास के कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ