छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव बोले- प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना मकसद, पूरी करेंगे PM मोदी की गारंटियां

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के चहुमुखी विकास के लिए मोदी की गारंटी को पूरा बेहद जरूरी है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ और भारत विकसित हो सकते हैं।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार तेजी के साथ विकास के लिए काम कर रही है। इसी साथ- साथ प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि आने वाले 5 साल में मोदी की गारंटी के सभी वादों को पूरा करेंगे। दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को राजधानी रायपुर के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने मोदी की गारंटी और महतारी वंदन योजना समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास 

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चहुमुखी विकास के लिए मोदी की गारंटी को पूरा बेहद जरूरी है, जिसके लिए राज्य सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। सीएम ने बताया कि 2 महीने की अल्प अवधि में प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के हित से जुड़े कई अहम फैसले लिए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इन सभी महिलाओं को अगले महीने से उनके खाते में योजना के पैसा आने शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को मिला बढ़ावा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने बताया कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने पर फैसला लिया गया था। वहीं, प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में 3,716 करोड़ रुपये का बकाया बोनस डाल दिया गया। इसके अलावा सरकार तेंदूपत्ता खरीदी की दर को 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है। तेंदूपत्ता को लेकर सरकार के बस्तर और सरगुजा पर खास फोकस है, क्योंकि इन दोनों ही जगह तेंदूपत्ता उत्पादन काफी ज्यादा है। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भी लगातार काम कर रही है। विष्णुदेव साय ने बताया वह चाहते हैं कि विकसित छत्तीसगढ़ में प्रदेश की महिलाओं का एक बड़ा योगदान हो। इसके लिए वह राज्य में महिला सशक्तीकरण को भी काफी बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ