---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की 14 फरवरी को लेकर बड़ी घोषणा, मनाया जाएगा मातृ पितृ पूजन दिवस

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: सीएम साय ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने मां-पिता का सम्मान करना चाहिए। किसी भी इंसान की जिंदगी में उसके माता-पिता भगवान से भी बड़े होते हैं।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai 14th February: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने सरल स्वभाव के चलते अक्सर लोगों सो घिरे रहते हैं। रविवार सीएम विष्णुदेव साय विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के कंडोरा गांव पहुंचे। यहां सीएम साय मातृ पितृ पूजन समिति जशपुर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए 14 फरवरी के दिन को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा भी की। इसके साथ ही सीएम ने इस खास मौके पर अपने अतीत को भी याद किया।

---विज्ञापन---

मां-पिता का करें सम्मान

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने मां-पिता का सम्मान करना चाहिए। किसी भी इंसान की जिंदगी में उसके माता-पिता भगवान से भी बड़े होते हैं। इस दुनिया में सबसे ज्यादा महत्व सिर्फ माता-पिता का ही होता है। भगवान गणेश ने भी तीर्थ जाने से अच्छा अपने माता-पिता (भगवान शिव और माता पारवती) की परिक्रमा करके खुद को प्रथम पूजनीय देवता बनाया था। इसके साथ ही सीएम साय ने भगवान राम और श्रवण की भी कहानी को याद दिलाई।

यह भी पढ़ें: मांदर की ताल पर झूमे छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय, आदिवासियों के साथ नाचते-गाते और ढोलक बजाते देखें वीडियो

---विज्ञापन---

आदिवासियों के साथ सीएम साय का डांस

हाल ही में विष्णुदेव साय आदिवासी लोक नृत्य प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में मांदर की धुन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद को रोक नहीं पाए और उन लोगों के साथ मिलकर लोक नृत्य करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने यहां ढोलक भी बजाया। इसके बाद पता चला की वह एक मंझे लोक कलाकार हैं। वहीं जनमानस को सीएम विष्णुदेव साय के मन में आदिवासी संस्कृति के प्रति आदर भाव और सम्मान देख कर सुखद अनुभूति हुई।

First published on: Feb 11, 2024 07:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola