CM मोहन यादव के पिता की तेरहवीं में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, परिजनों को दी सांत्वना

CM Vishnudev Sai Reached Ujjain: सीएम विष्णुदेव साय रविवार को उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने एमपी के सीएम मोहन यादव से मुलाकात की और उनके पिता की तेरहवीं में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

cm vishnu deo sai news (2)

cm vishnu deo sai news

CM Vishnudev Sai Reached Ujjain: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रविवार को उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने एमपी के सीएम मोहन यादव से मुलाकात की और उनके पिता की तेरहवी में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे उनके परिवार से भी मिले। 3 सितंबर को एमपी के सीएम के पिता पूनमचंद यादव का निधन हो गया था।

विज्ञापन

100 साल की आयु में ली अंतिम सांस

उल्लेखनीय है कि, 3 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन हो गया था। वे करीब 100 साल के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उज्जैन आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना था। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, किंतु उनके आशीर्वाद की छांव सदैव आपके साथ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ