मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी दुर्ग नगर को सौगात, 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

CM Vishnudeo Sai News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 22 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

cm vishnu deo sai in durg

cm vishnu deo sai in durg

CM Vishnu deo Sai News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार दुर्ग नगर के वार्ड नंबर 03 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 22 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत के अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव और रिकेश सेन, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री साय ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 1 करोड़ 98 लाख 39 हजार रुपए की लागत से उरला में खेल मैदान का विकास कार्य, 88 लाख 47 हजार रुपए लागत सेे सड़क सुरक्षा हेतु राजेन्द्र पार्क चौक में विकास कार्य, 1 करोड़ 66 लाख 2 हजार रुपए लागत से अलग-अलग स्थानों में वृक्षारोपण कार्य शामिल है।

विज्ञापन

इसके अलावा 1 करोड़ 35 लाख 41 हजार रुपए लागत से अलग-अलग वार्डों में 8 स्थानों पर डामरीकरण व एक स्थान पर पेवर ब्लॉक, 1 करोड़ 99 लाख 43 हजार रुपए लागत से गया नगर 33 केवी पावर स्टेशन के पास डॉ. बीआर अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य, 49 लाख 98 हजार रुपए लागत से वार्ड क्रमांक 15 सतनाम भवन आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य, 8 करोड़ 33 लाख रुपए लागत से शहर के अलग-अलग वार्डों में कुल 59 कार्य (Road, Drain and Culvert Construction) शामिल है।

विज्ञापन

इसके साथ 2 करोड़ 72 लाख 37 हजार रुपए लागत से वार्ड क्रमांक 32 शिक्षक नगर में वाटर सप्लाई पार्ट ए और बी, 25 लाख रुपए की लागत से राजेन्द्र पार्क चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना, 50 लाख रुपए की लागत से गोंडवाना भवन के फस्ट फ्लोर में अतिरिक्त हॉल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 14 लाख रूपए लागत से विधायक निधि अंतर्गत अलग-अलग विकास कार्य तथा 65 लाख रूपए लागत से प्रभारी मंत्री निधि अंतर्गत अलग-अलग विकास कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ