क्या है आत्मानंद स्कूल योजना, जिसे भाजपा ने कांग्रेस का मेंटेनेंस घोटाला बताया, शिक्षामंत्री बोले- गहन जांच कराएंगे

Chhattisgarh Swami Aatmanand School Yojna: कांग्रेस की बघेल सरकार द्वारा शुरू की गई आत्मानंद स्कूल योजना को वर्तमान भाजपा सरकार ने मेंटेनेंस घोटाला बताया है। साथ ही स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

Chhattisgarh Budget Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सेशन की शुरुआत करते स्पीकर।

Chhattisgarh Budget Session Swami Aatmanand School Yojna: छत्तीसगढ़ बजट सेशन में आज आत्मानंद स्कूल योजना पर काफी बवाल हुआ। भाजपा विधायकों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश करके स्कीम पर सवाल उठाए। स्कूलों के संचालन पर सवाल उठाते हुए विपक्ष कांग्रेस को घेरा। साथ ही शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अगले शैक्षणिक सत्र से कलेक्टर की समितियों को भंग करके आत्मानंद स्कूलों का जिम्मा शिक्षा विभाग को सौंप दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

800 करोड़ के घोटाले का आरोप

मामले में वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान देते हुए आत्मानंद स्कूल योजना को मेंटेनेंस घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को स्वामी आत्मानंद के नाम को कलंकित करने का कोई अधिकार नहीं है। आत्मानंद के नाम पर कांग्रेस द्वारा जो स्कूल खोले गए हैं, वह स्कूल नहीं हैं, मेंटेनेंस घोटाला हैं। स्कूलों में 800 करोड़ रुपये का मेंटेनेंस किया गया है। एक स्कूल नया नहीं बनाया गया। एक भी नई भर्ती नहीं की गई। स्वामी आत्मानंद का नाम पोत दिया गया।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग को सौंपा स्कूलों का जिम्मा

आत्मानंद स्कूल के मुद्दे पर लेकर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद हमारे प्रदेश के साथ पूरे देश में पूजनीय रहे हैं। इनके नाम पर खोले गए स्कूल में भविष्य बनाने की जगह बच्चों का जीवन परेशानी में डाल दिया गया है। उनको शिक्षा विभाग से अलग करके कलेक्टर को दे दिया गया, जहां अव्ययस्थाएं ज्यादा हैं। इसलिए निर्णय लिया जाता है कि कलेक्टर के अंतर्गत आने वाली सभी समितियों को समाप्त करके स्कूलों का संचालन शिक्षा विभाग को दिया जाएगा।

विज्ञापन

भाजपा का बच्चों का भविष्य बनाने का दावा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जहां-जहां शिकायत प्राप्त होगी, वहां जांच की जाएगी। 751 स्कूल हैं और 800 करोड़ रुपये मेंटेनेंस में खर्च किए गए हैं। 4.5 करोड़ रुपये में RD तिवारी स्कूल में मेंटेनेंस पर खर्च किये गये, जबकि इतने में तो नई बिल्डिंग बन जाती है। अब भाजपा सरकार स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगी। बता दें कि कांग्रेस सरकार ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना को हर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तात्मक शिक्षा देने के लिए लागू किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना पर सवाल उठा दिए। अब वक्त बताएगा कि शिक्षा मंत्री का फैसला कितना कारगर साबित होगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ