हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh Election: खरसिया में राहुल गांधी की आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश, बताया देश का पहला मालिक

Rahul Gandhi live in Kharsia : राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के बाद शनिवार को खरसिया में पहुंचे, जहां पर उन्होंने आदिवासी लोगों को देश का पहला मालिक बताया है। वहीं उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला।

विज्ञापन

Rahul Gandhi live in Kharsia : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के लिए राहुल गांधी जगदलपुर के बाद अब खरसिया पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित किया। आदिवासी वोटरों को साधने के अलावा राहुल गांधी ने इस दौरान मंच से बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि भाजपा नेता अपने भाषणों में आदिवासियों को वनवासी कहते हैं, उनका कहना है कि बीजेपी ने आदिवासियों के लिए एक नया शब्द “वनवासी” गढ़ा है। राहुल ने कहा, आदिवासी और वनवासी शब्द में धरती-आसमान का अंतर होता है।

‘मोदी सरकार मजदूर को एक पैसा नहीं देती’

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता आदिवासियों को वनवासी कहती है। राहुल ने मध्यप्रदेश की एक पुरानी घटना का जिक्र किया, जिसमें एक भाजपा नेता ने आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया था, का सन्दर्भ देते हुए कहा कि बीजेपी वाले आदिवासियों का अपमान करते हुए पहले आदिवासियों पर पेशाब करते हैं फिर उसका वीडियो वायरल करते हैं। राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार मजदूर को एक पैसा नहीं देती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा वाले आदिवासियों को नीचा दिखाना चाहते हैं इसीलिए उन्होंने वनवासी शब्द गढ़ा है। उन्होंने आगे कहा ‘आदिवासी शब्द एक क्रांतिकारी शब्द है। बता दें उन्होंने आदिवासी लोगों को देश का पहला मालिक बताया है।

राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस मनी लॉ लेकर आई थी, लेकिन हमने आदिवासियों की मानते हुए एक बड़ा प्रोजेक्ट रद्द कर दिया क्योंकि आदिवासियों ने प्रोजेक्ट को स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने कहा कि वनवासी शब्द एक प्रकार से आदिवासी इतिहास और उनकी संस्कृति पर हमला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पवार-सरमा को BJP ने ‘मोदी वाशिंग पाउडर’ से धोया, महादेव ऐप में नाम सामने आने के बाद सीएम का पलटवार

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola