Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच निर्वाचन आयोग भी सफलतापूर्वक मतदान कराने के लिए अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस विधानसभा चुनाव को महिलाओं, विकलांगों व युवाओं सहित सभी नागरिकों के लिए और अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत इस बार निर्वाचन में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 900 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
10-10 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे
राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और इन मतदान केंद्रों में मतदान दल और सुरक्षा बल सहित अन्य सभी स्टाफ महिलाएं होंगी। इसको लेकर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि संगवारी मतदान केंद्रों पर महिलाओं के द्वारा ही पीठासीन अधिकारी और मतदान से संबंधित अन्य सभी कार्यों को संपादित किया जाएगा। साथ ही इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी महिला सुरक्षा बल को सौंपी जाएगी तथा पोलिंग बूथ की निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग और फोटोग्राफी महिलाओं द्वारा ही की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Assembly Election: प्रियंका गांधी ने गुजरात मॉडल को फेल बताया, बोलीं- मोदी ने कभी गरीबों का नहीं सोचा
कम मतदान क्षेत्रों पर विशेष ध्यान
रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संगवारी मतदान केंद्रों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे विधानसभा क्षेत्र जहां महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है और पिछले चुनाव में कम मतदान हुआ है, उन निर्वाचन क्षत्रों में विशेष रूप से संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
बता दें कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ये टुकड़ियां स्पेशल ट्रेनों के जरिए रायपुर पहुंच रही हैं। इस बार पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार से ज्यादा अर्ध सैनिक बल के जवानों के कंधों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी होगी।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
2 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
21 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
24 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
27 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
28 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines