Shailendra Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Chhattisgarh Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस चुनावी सरगर्मी के बीच सभी पार्टियों ने अपना प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इस दौरान जालबांधा में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी तबीयत खराब है लेकिन आपको (जनता) देखकर अच्छा लग रहा है।
प्रियंका गांधी चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में दोबारा सरकार बनने पर महतारी न्याय योजना लागू की जाएगी। सात लाख 63 उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं द्वारा स्वयं संचालित सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा।
इस दौरान प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार देश और प्रदेश की संपत्ति को छीन रही है। भूपेश बघेल ने प्रदेश की संपत्ति को जनता को वापस देने का काम किया है। वहीं, केन्द्र सरकार उद्योगपतियों का भला करने में जुटी है। केन्द्र सरकार को गरीबों से कोई लेना देना है। उन्होंने आगे कहा कि जिन जगहों पर भाजपा की सरकारें हैं, वहां किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। केन्द्र सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति दोस्तों को खुश करने में लगी है।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh विधानसभा चुनाव के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, 10 हजार जवान संभालेंगे कमान, 25 कंपनियां पहुंचीं
प्रियंका ने कहा कि गुजरात मॉडल फेल हो चुका है। अब हर तरफ छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा हो रही है। सीएम बघेल की अगुवाई में प्रदेश तरक्की कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सीएम बघेल किसान के बेटे हैं वे किसानों, गरीबों की समस्या को अच्छे से जानते हैं और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर काम करते रहते हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का बिजली बिल माफ होगा, 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, महिला समूह के ऋणों को माफ किया जाएगा, 100 नये ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे, सड़क दुर्घटना और आकस्मिक दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ निवासियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 से अधिक वाहन मालिकों के 2018 तक के बकाया कर्ज की माफी की जाएगी। यह सभी वादे छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही पूरे किए जाएंगे।
जालबांधा में आयोजित प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा में सीएम भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, खैरागढ़ कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा, डोंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल और कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।