जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां राजधानी रायपुर से जगदलपुर आ रही ट्रेवलिंग बस के पुल से नीचे गिर जाने से एक यात्री की मौत हो गई, वहीं 12 सवार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 14 यात्री सवार थे। वहीं मृतक की पहचान एक डॉक्टर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

सूचना के मुताबिक, ट्रेवलिंग बस में सवार एम्स के मेडिकल स्टाफ के कुछ लोग रायपुर से चित्रकोट वाटरफॉल और दशहरा देखने आ रहे थे। इस दौरान जैसे ही भानपुरी में जुगानी के पास बस पहुंची तभी अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई। वहीं मौके पर स्थानीय लोग भी इकट्ठे हो गए।

विज्ञापन

अस्पताल में जारी है इलाज

दुर्घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही 108 की टीम भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया सभी घायल रायपुर के हैं। घायलों में एक कि हालत गंभीर और अन्य की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ