Yashodhan Sharma
Read More
---विज्ञापन---
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित एसबीआई एटीएम में भीषण आग लग गई, जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है।
वहीं इस आग्निकांड से एटीएम जलकर खाक हो गया है। इसके साथ ही आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एटीएम के उपर बिल्डिंग भी चपेट में आ गई है।
जानकारी के मुताबिकि यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।