भिलाई: : छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां ताने से परेशान पत्नी ने अपने पति को ही रास्ते से हटा दिया है। मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई किया है। अमलेश्वर टीआई राजेन्द्र यादव ने बताया कि ग्राम कापसी सतनामी पारा निवासी अनंत सोनवानी 39 वर्ष का शव उसके कमरे में खून से सने मिलने से सनसनी फैल गई।
पति का काट दिया गुप्तांग
मृतक के शरीर के गुप्तांग समेत कई जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। इसके बाद परिजनों से भी पूछताछ की गई।
अभी पढ़ें – ISI की साजिश का भंडाफोड़, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को किया गिरफ्तार
मृतक अनंत सोनवानी की पत्नी संगीता सोनवानी (34 वर्ष) से पूछताछ की गई तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका पति लगातार उसे प्रताड़ित करता था, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है।
अभी पढ़ें – UP में मदरसा शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला, अब छह घंटे चलेंगे मदरसे, दुआ और राष्ट्रगान से होगी शुरुआत
रंग-रूप को लेकर पति मारता था ताने
आरोपी महिला ने बताया कि पति हमेशा मेरे रंग को लेकर ताना मारता था और घर से भागा देने की बात कहता था। उसने बताया कि घटना की रात भी अनंत सोनवानी मुझसे मारपीट कर रहा था। इसी दौरान मैंने गुस्से में आकर घर में रखे कुल्हाड़ी से अनंत पर ताबडतोड़ वार कर दिया।
महिला ने बताया कि कुल्हाड़ी से वार के बाद अनंत की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद महिला ने टंगिया को कुंए में फेंक दिया, जबकि खून से सनी साड़ी को बेड के नीचे छिपाकर रख दिया। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
1 hr agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines