UP में मदरसा शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला, अब छह घंटे चलेंगे मदरसे, दुआ और राष्ट्रगान से होगी शुरुआत
Edited By Pushpendra Sharma

up madarsa board
Edited By Pushpendra Sharma

up madarsa board
लखनऊ: उत्तरप्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, यूपी के मदरसों को लेकर परिषद ने मदरसों की समय सारिणी में बदलाव किया है। इसके अनुसार, अब यूपी के मदरसे छह घंटे चलेंगे। मदरसे की शुरुआत सुबह 9 बजे दुआ और राष्ट्रगान से होगी। वहीं दोपहर 3 बजे तक शिक्षण कार्य जारी रहेगा।
#Breaking: यूपी मदरसा शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला, अब छह घंटे चलेंगे यूपी के मदरसे#Uttarpradesh #Madarsa pic.twitter.com/8VzflDBPVW
— News24 (@news24tvchannel) September 27, 2022
ही यूपी सरकार ने मदरसों का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इसकी काफी चर्चा है। इस बीच योगी सरकार ने मदरसा के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने का भी फैसला लिया है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मदरसे के कुछ प्रतिभाशाली बच्चे जिन्होंने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इससे अन्य बच्चों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता आएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: