Chhattisgarh: मामूली बात पर हेडमास्टर ने छात्र पर दिखाई क्रूरता, कान पकड़कर जमीन से उठाया, निकलने लगा खून
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

बलरामपुर-रामानुजगंज: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के पोखरा मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक की क्रूरता सामने आई है। यहां कक्षा चौथी में पढ़ने वाले मासूम बच्चे को कान पकड़कर जमीन से ऊपर उठा दिया जिसमें बच्चे के कान से ब्लीडिंग होने लगी और मासूम बुरी तरह घायल हो गया।
बता दें कि दर्शन पोखरा प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला दोनों स्कूलों की कक्षाएं सामूहिक रूप से लगाई जाती हैं क्योंकि प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर हो चुका है। इस दौरान दौरान पीड़ित बच्चा स्कूल में पढ़ाई कर रहा था और शिक्षिका पढ़ा रही थी। परंतु बाल्यावस्था अपनी चंचलता कभी नहीं छोड़ती यह कहावत के तहत बच्चा दीवारों पर अपना नाम लिख रहा था।
इस पर मिडिल स्कूल में पदस्थ हेड मास्टर लक्ष्मी प्रसाद गोस्वामी को अचानक क्रोध आया और पहले तो उन्होंने बच्चे को काफी डांटा उसके बाद कान पकड़ कर जमीन से कुछ ऊपर उठा दिया। लेकिन घटना की जानकारी तब लगी जब बच्चा शाम को घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि कान में दर्द हो रहा है। परिजनों ने जब देखा कि उसके कान के पीछे काफी घाव बना हुआ है जिसका कारण बच्चे से जानना चाहा तब पूरे घटनाक्रम को बच्चे ने परिजनों से बताया।
गुरुवार को सुबह परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी अन्य शिक्षकों व विभागीय अधिकारियों को दी जिसके बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारियों के द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर जांच प्रतिवेदन बनाकर जिला को प्रेषित किया गया है। परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद गोस्वामी पूर्व में भी ऐसे कृतियों को लेकर विवादों में रहे हैं और निलंबित भी हो चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: