Chhattisgarh: ये कैसी हैवानियत! पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने उंगुली डालकर निकाली आंख
Edited By Yashodhan Sharma

Sarguja
Edited By Yashodhan Sharma

Sarguja
सरगुजा: छत्तीसगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। यहां एक हैवान पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लेकिन आरोपी का जब इससे भी दिल नहीं भरा तो उसने उंगली डालकर उसकी एक आंख निकाल ली। इसके बाद भी वह नहीं थमा और उसने बड़ी ही बेरहमी से आंख को हंसिये से काट दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा है। वहीं पीड़िता की सास और देवर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, पूरा मामला प्रदेश के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केशगवां का है। आरोपी की पहचान केशगवां निवासी देवप्रसाद के रूप में हुई है। वहीं पीड़ित महिला की पहचान मानमति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति देवप्रसाद नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया। कथित तौर पर पति अपनी पत्नी से बार-बार मायके जाने को लेकर बहस करने लगा और मारपीट पर उतर आया।
आरोपी पत्नी को तब तक पीटता रहा जबतक वह अधमरी नहीं हो गई और फिर उसकी दाहिनी आंख में उंगुली डालकर आंख निकाल ली। लेकिन इसके बाद वहशी पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने हंसिए से आंख की नसों को काट डाला और फिर आंख में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता की सास और देवर ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। इस पर पहुंची डायल 112 की टीम ने पहले पीड़िता को उदयपुर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन गंभीर हालत के चलते महिला को तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और आए दिन पीड़िता से मारपीट करता रहता था। फिलहाल आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: