Cheria Bariarpur Election Result 2025: चेरिया बरियारपुर में JDU के अभिषेक आनंद जीते, आरजेडी को दी पटखनी
Cheria Bariarpur Election Result 2025: चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट पर परिवारवाद को लेकर उम्मीदवार आमने-सामने हैं. इस बार चुनावी मैदान में राजनीतिक घरानों की तीसरी और दूसरी पीढ़ी मैदान में उतरी है.
Cheria Bariarpur Election Result 2025: चेरिया बरियारपुर से जेडीयू के अभिषेक आनंद जीत गए हैं. आरजेडी के सुशाील कुमार हार गए हैं. इस सीट पर प्रथम चरण 6 नवंबर को मतदान हुआ था. अब धीरे-धीरे नतीजे भी सामने आने लगे हैं. बिहार की इस विधानसभा सीट पर राजनीतिक घराने की दूसरी और तीसरी पीढ़ी मैदान में उतरी. इस बार चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट पर एनडीए, महागठबंधन एवं जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली.
एनडीए ने इस सीट से जदयू के अभिषेक कुमार झा को टिकट दिया था. वहीं महागठबंधन की ओर से सुशील कुमार मैदान में उतरे. इसके साथ ही जन सुराज पार्टी ने डॉ. मृत्युंजय कुमार चौधरी मैदान में उतारा. वहीं इस चुनाव में आरजेडी के सुशील कुमार ने जेडीयू के अभिषेक आनंद को हदा दिया है.
अभिषेक कुमार की बात करें तो अभिषेक मंजू वर्मा के बेटे हैं, जो 2 बार इस सीट से विधायक रह चुकी हैं. इसके साथ ही अभिषेक के दादा सुखदेव महतो भी विधायक रह चुके हैं. अभिषेक अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जो इस सीट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं. वहीं दूसरी ओर महागठबंधन से मैदान में उतरे सुशील कुमार अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी में आते हैं. सुशील पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के बेटे हैं.
2020 में कौन बना था विधायक?
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
वोट
राज वंशी महतो
आरजेडी
68,635
कुमारी मंजू वर्मा
जेडीयू
27,738
राखी देवी
एलजेपी
25,437
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की राज वंशी महतो ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. जनता दल की कुमारी मंजू वर्मा को राज वंशी ने 40 हजार वोटों से हराया था. वहीं इन दोनों के साथ-साथ चुनावी मैदान में लोक जन शक्ति पार्टी की राखी देवी ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी.
विज्ञापन
2015 के नतीजे
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
वोट
कुमारी मंजू वर्मा
जेडीयू
69,795
अनिल कुमार चौधरी
एलजेपी
40,059
मोहम्मद अब्दुल हाफिज खान
सीपीआई
8,092
वहीं साल 2015 में जनता दल की कुमारी मंजू वर्मा इस सीट की विधायक चुनी गई थीं. इसके साथ ही दूसरे नंबर पर लोक जनशक्ति दल के अनिल कुमार चौधरी और तीसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मोहम्मद अब्दुल हाफिज खान थे.
LIVE UPDATES
Cheria Bariarpur Election Result 2025: चेरिया बरियारपुर में JDU के अभिषेक आनंद जीते
चेरिया बरियारपुर से जेडीयू के अभिषेक आनंद जीत गए हैं. आरजेडी के सुशाील कुमार हार गए हैं. इस सीट पर प्रथम चरण 6 नवंबर को मतदान हुआ था.
Cheria Bariarpur Election Result 2025: अभिषेक आनंद ने सुशील कुमार को छोड़ा पीछे
चेरिया बरियारपुर से जेडीयू के अभिषेक आनंद आगे हो गए हैं. अभिषेक ने आरजेडी के सुशील कुमार को पीछे छोड़ दिया है.
Cheria Bariarpur Election Result 2025: चेरिया बरियारपुर से सुशील कुमार आगे
चेरिया बरियारपुर से सुशील कुमार के अब तक 51152 वोट्स हो गए हैं. वहीं जेडीयू के अभिषेक आनंद 480 वोट्स से पीछे रह गए हैं.
Cheria Bariarpur Election Result 2025: जेडीयू के आनंद कुमार फिर निकले आगे
चेरिया बरियारपुर से जेडीयू के आनंद कुमार आगे निकल गए हैं. आनंद कुमार ने आरजेडी के सुशील कुमार को पीछे छोड़ दिया है.
Cheria Bariarpur Election Result 2025: सुशील कुमार कितनी वोट्स आगे?
आरजेडी के सुशील कुमार को अब तक 15951 वोट्स मिले हैं. जेडीयू के अभिषेक आनंद आरजेडी के सुशील कुमार से 1030 वोट्स पीछे हैं.
Cheria Bariarpur Election Result 2025: चेरिया बरियारपुर से आरजेडी के सुशील कुमार हुए आगे
चेरिया बरियारपुर सीट से आरजेडी के सुशील कुमार आगे हो गए हैं. जेडीयू के अभिषेक आनंद पीछे हो गए हैं.
Cheria Bariarpur Election Result 2025: चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट से अभिषेक आनंद आगे
चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट से शुरुआती रुझानों में जेडीयू के अभिषेक आनंद आगे हैं. अभिषेक को अब तक 3008 वोट्स मिल चुके हैं, वहीं आरजेडी के सुशील कुमार अभिषेक से 70 वोट्स से पीछे हैं.
Cheria Bariarpur Election Result 2025: मतगणना हुई शुरू
इस सीट पर भी मतगणना शुरू हो गई है. सुशील कुमार और जन सुराज पार्टी ने डॉ. मृत्युंजय कुमार चौधरी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
Cheria Bariarpur Election Result 2025: साल 2020 में किसने मारी थी बाजी?
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की राज वंशी महतो ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. जनता दल की कुमारी मंजू वर्मा को राज वंशी ने 40 हजार वोटों से हराया था.
Cheria Bariarpur Election Result 2025: 6 नवंबर को हुई थी वोटिंग
एनडीए ने इस सीट से जदयू के अभिषेक कुमार झा को टिकट दिया है. वहीं महागठबंधन की ओर से सुशील कुमार मैदान में उतरे हैं. इसके साथ ही जन सुराज पार्टी ने डॉ. मृत्युंजय कुमार चौधरी मैदान में उतारा है.