Breaking: नागौर कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर सन्दीप सेठी को अंधाधुंध गोलियों से भूना, मचा हड़कंप

Gangster Sandeep Sethi shot dead

नागौर कोर्ट के बाहर गैंगस्टर सन्दीप सेठी को मारी गोलियां

विज्ञापन

नागौर: राजस्थान के नागौर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक कार में सवार आए कुछ व्यक्तियों ने नागौर कोर्ट के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की है। घटना के बाद रास्ते पर गोलियां और खून बिखरा हुआ पड़ा है। बताया जा रहा है की 2019 में नागौर निवासी नरेन्द्र की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद पनपी रंजिश के चलते हरियाणा के कुख्यात आरोपी संदीप सेठी उर्फ संदीप विश्नोई को बदमाशों द्वारा गोली मारी गयी है।

जानकारी के अनुसार, नागौर पुलिस दोपहर में गैंगस्टर संदीप को पेश करने के लिए ले गई थी। इसी दौरान कार में आए शूटर ने गैंगस्टर संदीप को गोलियों से भून दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद शहर में दहशत फेल गयी है। बताया जा रहा है कि शूटर हरियाणा के थे। बदमाशों ने करीब 9 फायर किए। सभी शूटर काली कलर की स्कॉर्पियो में आए थे।

विज्ञापन

इसके बाद गैंगस्टर संदीप सेठी को जिला चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं खबर ये भी आ रही है कि गोली लगने से दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक इस घटना को 3-4 हमलावरों ने अंजाम दिया है।

इसके बाद बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस ने नागौर के आसपास नाकाबंदी कर दी है। सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। घटना के बाद कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है। संदीप के शव को अस्पताल में रखवाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ