BJP ने राज्यपाल से की शिकायत, कहा- 'खेला होबे दिवस' पर भाजपा वर्कर्स को बनाया जाएगा निशाना

Sukanta Majumder

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को ‘खेला होबे दिवस’ मनाने की पश्चिम बंगाल सरकार की योजना पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि इसका इस्तेमाल भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने और निशाना बनाने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन

बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल ला गणेशन को एक पत्र लिखा, जिसमें दावा किया गया कि बीरभूम के अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की ओर से ‘खेला होबे दिवस’ मनाया जा रहा है। बता दें कि अनुब्रत मंडल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 11 अगस्त को 2020 के मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

मजूमदार ने किया ये भी दावा

मजूमदार ने यह भी कहा कि 16 अगस्त, 1946 कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) में सांप्रदायिक दंगों में सैंकड़ों लोग मारे गए थे और इस दिन को राष्ट्रीय इतिहास में एक काला दिन के रूप में याद भी किया जाता है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल भी टीएमसी ने 16 अगस्त को खेला होबे दिवस मनाया था। पिछले साल टीएमसी की ओर से कहा गया था कि 1980 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में मारे गए 16 लोगों के सम्मान में ‘खेला होबे दिवस’ मनाने का फैसला किया था।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने दिया था ‘खेला होबे’ का नारा

बता दें कि 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की ओर से ‘खेला होबे’ का नारा दिया गया था। विधानसभा चुनाव में टीएमसी को बड़ी जीत मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ