---विज्ञापन---

बिहार

Wazirganj Election Result 2025: लगातार दूसरी बार वीरेंद्र सिंह ने बड़े अंतर से जीता चुनाव, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Wazirganj Election Result 2025: आज बिहार चुनाव 2025 में वजीरगंज विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. Bihar Chunav Natije 2025 पर सभी की नजर थी. इंडियन नेशनल कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह और भारतीय जनता पार्टी के वीरेंद्र सिंह के बीच बहुत ही कड़ी टक्कर देखने को मिली. वजीरगंज विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election 2025 में बीजेपी के वीरेंद्र सिंह विजयी रहे.

Author
Written By: Aditya Updated: Nov 15, 2025 18:32
wazirganj assembly constituency
wazirganj assembly constituency

Wazirganj Election Result 2025: वजीरगंज विधानसभा 2008 में बनी थी. बिहार की इसी वजीरगंज विधानसभा सीट का आज फैसला हो गया है. आज के दिन बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हुई. वजीरगंज विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से Atri Election Result 2020 वोटों की गिनती शुरू हुई थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित वजीरगंज, गया जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट के लिए सीधा मुकाबला कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह और भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह के बीच था. जहां बीजेपी को बड़ी जीत मिली

वजीरगंज Election Result 2025 

बिहार के वजीरगंज विधानसभा सीट से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह लड़े थे. बीजेपी ने यहां से मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह को ही टिकट दिया था. उन्होंने इसे सही साबित करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. बीजेपी के वीरेंद्र सिंह को 94574 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह को 81841 वोट मिले. जिसके कारण वीरेंद्र सिंह 12733 वोटों से विजयी हुई. बहुजन समाज पार्टी के चितरंजन कुमार को 14303 वोट मिले हैं. तो जन सुराज पार्टी के संतोष कुमार को 5017 वोट मिले हैं.

---विज्ञापन---

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे

Wazirganj Election Result 2020

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±% परिवर्तन
बीजेपी (BJP)वीरेंद्र सिंह70,71340.23+0.41
कांग्रेस (INC)शशि शेखर सिंह48,28327.47−19.89
निर्दलीय (Independent)शीतल प्रसाद यादव14,1738.06

Wazirganj Election Result 2015

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
कांग्रेस (INC)अवधेश कुमार सिंह80,10747.36
बीजेपी (BJP)वीरेंद्र सिंह67,34839.82
सीपीआई (CPI)कृष्ण देव यादव4,1582.46

जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण 

गया जिले की वजीरगंज विधान सभा एक सामान्य सीट है. इस सीट पर शहरी मतदाता की संख्या अन्य गया की सीटों से ज्यादा है. इस विधानसभा सीट में 18.43 शहरी वोटर हैं. बात इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 30.46 प्रतिशत है. मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 9.1 प्रतिशत हैं. बीजेपी के लिए इस विधानसभा सीट पर जीतना बहुत अहम था. 2020 के विधानसभा के समय 3,13,544 वोटर इस सीट पर थे. जबकि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 3,22,739 मतदाता थे. 

---विज्ञापन---
18:56 (IST) 14 Nov 2025
Wazirganj Election Result 2025 Live: लगातार दूसरी बार जीते वीरेंद्र सिंह

वजीरगंज में बीजेपी ने अपना जलवा कायम रखा है. यहां से मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह एक बार फिर से जीते हैं. उन्होंने 12733 वोटों से कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह को हराया है.

14:16 (IST) 14 Nov 2025
Wazirganj Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40

13:55 (IST) 14 Nov 2025
Wazirganj Election Result 2025 Live: वीरेंद्र सिंह की बढ़त हुई और मजबूत

बीजेपी के वीरेंद्र सिंह लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करते जा रहे हैं. 14वें राउंड के बाद वीरेंद्र सिंह ने 10 हजार से ज्यादा की बढ़त बना ली है. कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं.

12:34 (IST) 14 Nov 2025
Wazirganj Election Result 2025 Live: वीरेंद्र सिंह ने अपनी बढ़त को किया और बड़ा

वजीरगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी के वीरेंद्र सिंह लगातार अपने अंतर को और बड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अब कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह फिलहाल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

11:23 (IST) 14 Nov 2025
Wazirganj Election Result 2025 Live: वीरेंद्र सिंह चल रहे हैं आगे

वजीरगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी के वीरेंद्र सिंह बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह फिलहाल दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं.

09:24 (IST) 14 Nov 2025
Wazirganj Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना

बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.

07:34 (IST) 14 Nov 2025
Wazirganj Election Result 2025 Live: कुछ देर में शुरू होने वाली है मतगणना

वजीरगंज में भी जल्द ही वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. यहां पर बीजेपी के वीरेंद्र सिंह का दबदबा रहता है, ऐसे में वो वजीरगंज से तीसरी बार विधायक बनने का दावा ठोक रहे हैं. कांग्रेस की पार्टी ने अवधेश कुमार सिंह को मौका दिया है.

First published on: Nov 14, 2025 06:25 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.