Warisnagar Election Result 2025 Live Update: आखिरकार वारिसनगर विधानसभा सीट पर परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां से JDU के डॉ. मांजरीक मृणाल ने बंपर जीत दर्ज की है. उन्होंने CPI(ML)L) से फूलबाबू सिंह को 34, 436 वोटों से हराया है.
विज्ञापन
JDU और CPI(ML)L) में कांटे की टक्कर
गौरतलब है कि वारिसनगर सीट एक सामान्य श्रेणी की सीट है यानी ये सीट अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नहीं थी. इस बार JDU ने डॉ. मांजरीक मृणाल को मैदान में उतारा था. डॉ. मांजरीक मृणाल, अशोक कुमार के बेटे हैं. वहीं, CPI(ML)L) से फूलबाबू सिंह चुनावी मैदान में थे.
विज्ञापन
वारिसनगर विधानसभा सीट पर 2020 के नतीजे
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
वोट
अशोक कुमार
JDU
68,356
फूलबाबू सिंह
CPI(ML)(L)
54,555
उर्मिला सिंह
LJP
23,928
2020 के चुनाव में JDU का पलड़ा भारी
साथ ही चंदन कुमार (हिंदुस्तानी आवाम मंच (यूनाइटेड), राम कुमार (राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी), शक्ति कुमार साहनी (राइट टू रिकॉल पार्टी), सत्यनारायण साहनी (जन सुराज पार्टी) से चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा अगर वारिसनगर सीट के बीते चुनावों के नतीजों पर गौर करें तो बीते चुनाव में जेडीयू का पलड़ा भारी रहा था और 2020 के चुनाव में भी दूसरे नंबर पर सीपीआई (एमएल) नेता फूलबाबू सिंह थे.
साल 2020 का चुनावी परिणाम
बिहार के साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों की बात करें तो इस सीट पर जेडीयू ने अपनी सत्ता बनाई थी. जेडीयू के नेता अशोक कुमार को वारिसनगर सीट पर जीत मिली थी. अशोक कुमार को 68,356 (35.97 प्रतिशत) वोट मिले थे. इसके अलावा सीपीआई (एमएल) नेता फूलबाबू सिंह को 54,555 (28.71 प्रतिशत) वोट और एलजेपी नेता उर्मिला सिंह को 23,928 (12.59 प्रतिशत) वोट मिले थे. इस बार भी जेडीयू और CPI(ML)L) में कांटे की टक्कर है.
विज्ञापन
वारिसनगर विधानसभा सीट पर 2015 के नतीजे
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
वोट
अशोक कुमार
JDU
92,687
चन्द्रशेखर राय
LJP
34,114
2015 के चुनावी परिणाम
साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों की बात करें तो वारिसनगर सीट पर जेडीयू ने ही जीत हासिल की थी. साल 2015 में जेडीयू और एलजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन जीत जेडीयू की ही हुई थी. 2015 में जेडीयू से अशोक कुमार ने जीत हासिल की थी. दूसरे नंबर पर इस सीट से एलजेपी के नेता चन्द्रशेखर राय रहे थे, जिन्हें 34,114 वोट मिले थे.
LIVE UPDATES
Warisnagar Election Result 2025 Live Update
वारिसनगर सीट का परिणाम जारी हो गया है. यहां से मांजरीक मृणाल ने जीत दर्ज की है.
Warisnagar Election Result 2025 Live Update
वारिसपुर सीट पर JDU के मांजरीक मृणाल 5,803 वोटों से आगे हैं.
Warisnagar Election Result 2025 Live Update
वारिसनगर सीट पर 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और 21 राउंड अभी बाकी हैं.
Warisnagar Election Result 2025 Live Update
वारिसनगर सीट पर वोटों की गिनती के बीच रुझान सामने आए हैं यहां से JDU के मांजरीक मृणाल आगे चल रहे हैं.
Warisnagar Election Result 2025 Live Update
वारिसनगर सीट पर वोटों की गिनती जारी है. इस बार JDU के डॉ. मांजरीक मृणाल और CPI(ML)L) से फूलबाबू सिंह चुनावी मैदान में हैं. दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर है.