Valmiki Nagar Election Result 2025: वाल्मीकि नगर सीट से कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद को मिली जीत, JDU के उम्मीदवार हारे
Valmiki Nagar Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद 1675 मतों से चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, जेडीयू के उम्मीदवार धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह चुनाव हार गए हैं.
Valmiki Nagar Election Result 2025: बिहार की वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद 1675 मतों से चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, जेडीयू के उम्मीदवार धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह चुनाव हार गए हैं.
विज्ञापन
वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था. वहीं इस सीट पर सीधा मुकाबला JDU के धीरेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस के राजेश सिंह के बीच माना जा रहा है. पिछली बार इस सीट से धीरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव जीते थे. अब अगर एक बार फिर धीरेंद्र प्रताप इस सीट से जीतते हैं तो JDU अपना दबदबा कायम रखने में कामयाब हो जाएगी.
बता दें कि वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट से NDA गठबंधन की ओर से JDU के धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह उम्मीदवार है, जो साल 2020 में इस सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे. साल 2015 का चुनाव इन्होंने निर्दलीय जीता था, इसलिए पार्टी ने धीरेंद्र पर भरोसा जताया है. वाल्मीकि नगर के कुशवाहा समाज पर इनकी अच्छी और मजबूत पकड़ है.
विज्ञापन
वहीं INDIA गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को चुनावी रण में उतारा है, जो साल 2010 में JDU की टिकट से इस सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे. राजेश वाल्मीकि नगर में ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली नेता है. वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की ओर से नारायण प्रसाद को चुनाव टिकट दिया गया है.
2020 के चुनाव में मिले थे इतने वोट?
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
धीरेंद्र प्रताप सिंह
JDU
74906
राजेश सिंह
कांग्रेस
53321
साल 2015 और 2020 के चुनावी आंकड़े
वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर 3 विधानसभा चुनाव साल 2010, साल 2015 और साल 2020 में हो चुके हैं. वर्तमान विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने JDU की टिकट पर साल 2020 में इस सीट से चुनाव जीता था और विधायक बने थे. धीरेंद्र को 74906 यानी 38.32% वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस के राजेश सिंह को हराया था, जिन्हें 21585 वोट मिले थे.
विज्ञापन
वहीं साल 2015 का चुनाव भी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने जीता था, लेकिन वे 66860 यानी 36.17% वोट लेकर निर्दलीय विधायक बने थे. उन्होंने कांग्रेस के इरशाद हुसैन को हराया था, जिन्हें 33580 वोट मिले थे. वहीं साल 2010 के चुनाव में JDU की टिकट पर राजेश सिंह चुनाव जीतकर विधायक बने थे, जिन्हें 42289 यानी 29.43% वोट मिले थे. इन्होंने RJD के मुकेश कुमार कुशवाहा को हराया था, जिन्हें 14671 वोट मिले थे.
2015 के चुनाव में मिले थे इतने वोट?
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
धीरेंद्र प्रताप सिंह
निर्दलीय
66860
इरशाद हुसैन
कांग्रेस
32280
वाल्मीकि नगर सीट के जातीय समीकरण
बता दें कि वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट बिहार के पश्चिमी जिले चंपारण की सामान्य सीट है और चंपारण में वाल्मीकि नगर के अलावा रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया और सिकटा विधानसभा सीटें भी हैं. साल 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी. इस सीट पर ज्यादातर आबादी ग्रामीण है और यहां कुशवाहा, यादव, ब्राह्मण, मुस्लिम और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोग बसते हैं. क्योंकि यह सीट JDU का गढ़ है, इसलिए पार्टी की कोशिश अपना किला बचाने की रहेगी. विपक्षी गठबंधन भी कड़ी टक्कर देने को तैयार है, वहीं प्रशांत किशोर भीवोटबैंक में सेंध लगा सकते हैं.
विज्ञापन
LIVE UPDATES
Valmiki Nagar Election Result 2025 LIVE: वाल्मीकि नगर में बड़ा उलटफेर
बिहार के वाल्मीकि नगर में बड़ा उलटफेर हो गया है. भाजपा के धीरेंद्र प्रताप सिंह 631 वोटों से आगे हो गए हैं. कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद पिछड़ गए हैं. तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के रामेश्वर यादव हैं.
Valmiki Nagar Election Result 2025 LIVE: वाल्मीकि नगर में कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद आगे
बिहार की वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट से भाजपा के धीरेंद्र प्रताप सिंह 503 वोटों से पिछड़ गए हैं. कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद ने बढ़त बनाई हुई है. तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के रामेश्वर यादव हैं.
Valmiki Nagar Election Result 2025 LIVE: भाजपा के धीरेंद्र प्रताप सिंह पिछड़े
बिहार की वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट से भाजपा के धीरेंद्र प्रताप सिंह 607 वोटों से पिछड़ गए हैं. कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद ने बढ़त बनाई हुई है. तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के रामेश्वर यादव हैं.
Valmiki Nagar Election Result 2025 LIVE: वाल्मीकि नगर में दूसरे फेज में हुए थे मतदान
वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था. वहीं इस सीट पर सीधा मुकाबला JDU के धीरेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस के राजेश सिंह के बीच माना जा रहा है. पिछली बार इस सीट से धीरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव जीते थे.
Valmiki Nagar Election Result 2025 LIVE: वाल्मीकि नगर में शुरू हुई मतगणना
बिहार की वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजते ही मतगणना शुरू हो गई है. सबसे पहले डाक मतपत्रों को काउंट किया जा रहा और साढ़े 8 बजे EVM खोली जाएंगी. EVM की काउंटिंग शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
Valmiki Nagar Election Result 2025 LIVE: सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे
बिहार की वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्रों को काउंट किया जाएगा और साढ़े 8 बजे EVM खोली जाएंगी. EVM की काउंटिंग शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही रुझान आने लगेंगे.