---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Ujiarpur Election Result 2025: उजियारपुर सीट पर RJD की हैट्रिक, तीसरी बार जीते आलोक कुमार मेहता

उजियारपुर विधानसभा सीट पर RJD प्रत्याशी आलोक कुमार ने तीसरी बार जीत दर्ज की है. उन्होंने प्रशांत कुमार को 16 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है.

---विज्ञापन---

Ujiarpur Election Result Live Update 2025: आखिरकार उजियारपुर विधानसभा सीट पर परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां के विधायक ने जीत की हैट्रिक लगाई है। यहां से RJD के आलोक कुमार मेहता ने तीसरी बार जीत हासिल की है और RJM के प्रशांत कुमार को 16283 वोटों से हराया है. बता दें, उजियारपुर सीट पर पहले चरण में वोटिंग हुई थी.

2020 में RJD को मिली थी जीत

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
आलोक कुमार मेहताRJD90,601
शील कुमार BJP67,333

इसके अलावा बुलबुल कुमार साहनी (Bahujan Samaj Party) और दुर्गा प्रसाद सिंह (जन सुराज पार्टी) से चुनावी मैदान में हैं. अब देखने वाली बात होगी कि उजियारपुर सीट का सिक्का किसके पास जाता है? इसके अलावा अगर साल 2020 के चुनावों पर गौर करें तो 2020 में उजियारपुर सीट पर आलोक कुमार मेहता (RJD) ने जीत हासिल की थी. आलोक कुमार मेहता को 90,601 वोट मिले थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- महेश्वर हजारी या रंजीत कुमार राम, कल्याणपुर सीट से किसकी होगी जीत?

2020-2015 के नतीजे

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
आलोक कुमार मेहताRJD85,466
कुमार अनंत BLSP38,006

इसके अलावा 2020 में दूसरे नंबर पर शील कुमार (BJP) से रहे थे, जिन्हें 67,333 वोट मिले थे. वहीं, अगर साल 2015 की बात करें तो उस साल भी आलोक कुमार मेहता (RJD) ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. आलोक कुमार मेहता को 85,466 वोट मिले थे, जबकि कुमार अनंत (BLSP) को 38,006 वोट मिले थे.

---विज्ञापन---

अन्य उम्मीदवार

इसके अलावा अगर साल 2025 के अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो इस सीट से प्रशांत कुमार पंकज (Rashtriya Lok Morcha), सुनीता कुमारी (Janshakti Vikas Party (Democratic) और अन्य मैदान में हैं. देखने वाली बात होगी कि इस सीट पर क्या RJD फिर से अपनी सत्ता बना पाएगी या नहीं?

ये भी पढ़ें- राघोपुर में तेजस्वी यादव की जनसुराज और BJP से टक्कर, त्रिकोणीय संघर्ष में कौन मारेगा बाजी?

---विज्ञापन---
20:36 (IST) 14 Nov 2025
Ujiarpur Election Result 2025 Live Update

उजियारपुर सीट से RJD के आलोक कुमार मेहता ने तीसरी बार जीत हासिल की है.

12:56 (IST) 14 Nov 2025
Ujiarpur Election Result 2025 Live Update

उजियारपुर सीट पर RJD के आलोक कुमार मेहता 11,159 वोटों से आगे चल रहे हैं.

12:54 (IST) 14 Nov 2025
Ujiarpur Election Result 2025 Live Update

उजियारपुर सीट पर 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और अब 16 राउंड बाकी हैं.

10:53 (IST) 14 Nov 2025
Ujiarpur Election Result 2025 Live Update

उजियारपुर सीट पर के आलोक कुमार मेहता लगातार बढ़त बनाते हुए आगे चल रहे हैं.

10:49 (IST) 14 Nov 2025
Ujiarpur Election Result 2025 Live Update

उजियारपुर सीट पर लगातार बढ़त बनाते हुए RJD के आलोक कुमार मेहता आगे चल रहे हैं.

10:45 (IST) 14 Nov 2025
Ujiarpur Election Result 2025 Live Update

उजियारपुर सीट पर वोटों की गितनी के बीच NDA के प्रशांत कुमार पंकज 5,098 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

09:12 (IST) 14 Nov 2025
Ujiarpur Election Result 2025 Live Update

उजियारपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है. इस सीट पर आलोक कुमार मेहता की अंकित कुमार मिश्रा (Aam Aadmi Party) से टक्कर है.

First published on: Nov 14, 2025 06:22 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Nancy Tomar

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola