छात्र संसद से निकलने के दौरान बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, सभागार का गेट टूटने से कार्यकर्ता घायल

Tejashwi Yadav : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बाल-बाल बच गए। सभागार का गेट टूट गिर गया, जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।

patna Bapu Sabhagar gate broke down

पटना के बापू सभागार के शीशे का गेट टूटकर गिरा।

Tejashwi Yadav : बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में गुरुवार को छात्र संसद का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र संसद में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम से निकलने के दौरान सभागार के शीशे का गेट टूटकर गिर गया, जिसमें तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। इस हादसे में एक कार्यकर्ता जख्मी हो गया। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

पटना के बापू सभागार में आयोजित छात्र संसद कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छात्र संसद कार्यक्रम से बाहर निकलते समय बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब सभागार के शीशे का मेन गेट टूट गया। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद थी।

विज्ञापन

गेट के टूटकर गिरने से आरजेडी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच अफता-तफरी मच गई। इस घटना में एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया और चोट लगने की वजह से सिर से खून निकलने लगा। आनन-फानन में घायल कार्यकर्ता को पास के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में तेजस्वी यादव सभागार से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं, जो उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ