'बिहार की राजनीति से गायब हुए तेजस्वी यादव', विधानसभा सत्र के बाद मंत्री नित्यानंद राय का बड़ा दावा

Nityanand Rai on Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी यादव राजनीति से गायब हो गए हैं. यह दावा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा सत्र से अनुपस्थित रहने पर किया. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि उन्हें बिहार और यहां के लोगों से कोई लगाव नहीं है. बिहार की जनता सब देख रही है.

tejashwi and nityanand rai

Nityanand Rai on Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा दावा किया. बिहार विधानसभा सत्र के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीति से गायब हो गए हैं. यह दावा उन्होंने तेजस्वी यादव के विधानसभा सत्र से अनुपस्थित रहने पर किया. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि उन्हें बिहार और यहां के लोगों से कोई लगाव नहीं है… बिहार की जनता सब देख रही है…” इससे पहले भी तेजस्वी यादव विधानसभा से निकलते वक्त मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिए बिना निकल गए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कहां है तेजस्वी यादव?

तेजस्वी यादव दरअसल इन दिनों पत्नी राजश्री और बच्चों के साथ देश से बाहर गए हैं. वहां से वह दिसंबर के बाद ही लौटेंगे. संभवत: नया साल भी तेजस्वी विदेश में मना सकते हैं. इधर, राजद विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करने में जुटी है. तेजस्वी पार्टी की हार के बाद से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. 27 नवंबर को तेजस्वी पटना एयरपोर्ट पर नजर आए थे, वह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, जहां से लौटकर आने के बाद उन्होंने विधानसभा में सदस्य पद की शपथ ली और दोबारा दिल्ली चले गए. दिल्ली से ही पत्नी और बच्चों को लेकर यूरोप चले गए.

पटना के कहां रहते हैं तेजस्वी यादव

लालू यादव और राबड़ी देवी के उसी मकान में तेजस्वी अपने परिवार के साथ रहते हैं, जिसे खाली करने का पूर्व मुख्यमंत्री को नोटिस मिला है. उसी मकान में पिछले दिनों लालू परिवार की एक साथ किसी समारोह की तस्वीर वायरल हुई थी. लालू और राबड़ी के नए महल की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं, जिनमें लालू परिवार शिफ्ट होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ