---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar के गृहमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, घर बैठे मिलेगा इंसाफ, लांच किया सिटीजन सर्विस पोर्टल

Bihar Home Minister Samrat Chaudhary announcement: बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों को घर बैठे इंसाफ दिलाने के लिए शनिवार को पुलिस मुख्यालय में "सिटीजन सर्विस पोर्टल" का शुभारंभ किया. नए पोर्टल के माध्यम से नागरिक पुलिस सत्यापन, ई-शिकायत पंजीकरण, खोया-पाया की सूचना, तथा अन्य कई सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकेंगे। पढ़ें नीरज त्रिपाठी की रिपोर्ट

---विज्ञापन---

Bihar Home Minister Samrat Chaudhary announcement: बिहार पुलिस ने आम लोगों को बेहतर सुविधा एवं त्वरित और पारदर्शी सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए शनिवार को पुलिस मुख्यालय में “सिटीजन सर्विस पोर्टल” का शुभारंभ किया. गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ऐप का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार की कोशिश है कि पुलिस सेवाएं अब डिजिटल माध्यम से सीधे लोगों के घर तक पहुंचें, ताकि किसी भी नागरिक को छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उम्मीद जताई जा रही है कि यह पोर्टल बिहार में पुलिसिंग को नई दिशा देगा और नागरिकों की भागीदारी व विश्वास दोनों को मजबूत करेगा. डिजिटल बिहार की ओर यह कदम न सिर्फ तकनीकी बदलाव है, बल्कि शासन में पारदर्शिता और सुगमता का भी नया अध्याय साबित होगा.

यह भी पढ़ें: बिहार में एक करोड़ नौकरियां देने के वादे पर काम शुरू, सरकार ने तीन नए विभागों का किया गठन

---विज्ञापन---

नए पोर्टल पर मिलेंगी ये सुविधाएं

नए पोर्टल के माध्यम से नागरिक पुलिस सत्यापन, ई-शिकायत पंजीकरण, खोया-पाया की सूचना, तथा अन्य कई सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकेंगे. अधिकारीयों के अनुसार, शिकायत ऑनलाइन दर्ज होते ही संबंधित थाना को इसकी जानकारी भेज दी जाएगी. थाना स्तर पर प्रारंभिक जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर एफआईआर तक दर्ज की जा सकेगी. पोर्टल को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि शिकायतकर्ता अपने आवेदन का स्टेटस भी वास्तविक समय में देख पाएगा.

समय, ऊर्जा और धन-तीनों की बचत होगी

गृह मंत्री ने कहा कि यह पोर्टल Bihar Police की उस दिशा में अहम कदम है जिसमें नागरिकों का समय, ऊर्जा और धन—तीनों की बचत होगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि डिजिटल व्यवस्था पुलिस को और अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाएगी. उद्घाटन समारोह के खास मौके पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार, एडीजी कुंदन कृष्णन एवं बिहार पुलिस मुख्यालय के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में पोर्टल में और भी सेवाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक सरकारी प्रक्रियाएं एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मकान’ नहीं, महल में रहेंगे लालू यादव और राबड़ी देवी, जानिए कहां होगा बिहार के पूर्व सीएम का निजी आवास?

First published on: Dec 06, 2025 03:14 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola