तेजस्वी प्रण vs NDA संकल्प पत्र, बिहार में दोनों गठबंधनों ने जनता से किए क्या-क्या वादे?

Tejashwi Pran vs NDA Sankalp Patra: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दोनों गठबंधनों के घोषणा पत्र सामने आ गए हैं, जिसमें कई लुभावने वादे जनता से किए गए हैं. दोनों दलों ने जहां सरकारी नौकरियों और रोजगार का वादा किया है, वहीं मुफ्त बिजली देने की वादा भी जनता से किया है.

NDA Manifesto | Tejashwi Pran | Bihar Election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जीतने के लिए जनता से कई लुभावने वादे किए हैं.

NDA vs INDIA Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दोनों गठबंधन अपना-अपना मेनिफेस्टो जारी कर चुके हैं. 28 अक्टूबर को पहले INDIA महागठबंधन ने ‘तेजस्वी प्रण’ नामक घोषणा पत्र जारी किया, वहीं 31 अक्टूबर को NDA गठबंधन ने ‘संकल्प पत्र’ जारी किया. ‘तेजस्वी प्रण’ घोषणा पत्र पर सिर्फ तेजस्वी यादव की फोटो लगी है, वहीं ‘संकल्प पत्र’ पर गठबंधन के पांचों पार्टियों के लोगो के साथ प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान समेत कई चेहरों की फोटो लगी है.

विज्ञापन

दोनों गठबंधनों के जनता से कॉमन वादे

वहीं अगर दोनों घोषणा पत्रों की वादों के तौर पर तुलना की जाए तो दोनों गठबंधनों ने जहां युवाओं को टारगेट करके सरकारी नौकरियों का वादा किया, वहीं मध्यम और निम्न वर्ग के लिए मुफ्त बिजली का वादा किया. माई-बहन मान योजना के तहत जहां महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया, वहीं महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का वादा भी किया. मनरेगा मजदूरों का वेतन बढ़ाया गया तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वादा भी किया गया.

विज्ञापन

बिहार के लिए तेजस्वी यादव के 20 प्रण

1. पुरानी पेंशन योजना
2. हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली
3. दिव्यांगों के लिए 3000 रुपये पेंशन
4. हर शहर में महिला कॉलेज
5. जन स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस
6. विधवाओं और बुजुर्गों को 1500 रुपये मासिक पेंशन
7. कंपीटिटिव एग्जाम फॉर्म और फीस की समाप्ति
8. गृह जिले के 70KM के दायरे में शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सेवा कर्मियों की तैनाती
9. किसानों को MSP पर फसलों की खरीद की गारंटी
10. माई-बहन मान योजना के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक मदद
11. अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की गारंटी
12. वकीलों, डॉक्टरों और पत्रकारों के लिए संरक्षण विधेयक
13. मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी में इजाफा
14. वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी प्रबंधन
15. क्राइम को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी
16. महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा, 2000 नई बिजली बसें
17. आशा और आशा फैसिलिटेटर को संविदा कर्मी का दर्जा, 10000 प्रतिमाह वेतन
18. विद्यालय रसोईया और ममता कार्यकर्ताओं को 6000 रुपये प्रतिमाह वेतन
19. स्थानीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मियों को 12000 रुपये प्रतिमाह वेतन
20. पंचायत तथा नगर निकाय में 20 की बजाय 30 प्रतिशत आरक्षण

NDA महागठबंधन ने किए हैं ये वादे

1. एक करोड़ सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर
2. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर
3. हर जिले में फैक्ट्री
4. 10 नए इंडस्ट्रियल पार्क
5. खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
6. 100 MSME पार्क और 50000 से ज्यादा लघु उद्योग
7. एक करोड़ लखपति दीदी
8. डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क
9. महिलाओं केा 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता
10. मिशन करोड़पति के जरिए महिलाओं को उद्यमी बनाएंगे
11. किसान सम्मान निधि 6000 से बढ़ाकर 9000 रुपये
12. मछली पालकों को 4500 से बढ़ाकर 9000 रुपये सहायता
13. सभी फसलों के लिए MSP की गारंटी
14. एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर में एक लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट
15. SC स्टूडेंट्स के लिए रेजिडेंशियल स्कूल
16. SC स्टूडेंट्स के लिए हर महीने 2000 रुपये
17. EBC वर्ग की जातियों को 10 लाख तक की मदद
18. गरीब छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा
19. स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता
20. 50 लाख नए और पक्के मकान, मुफ्त राशन
21. हर परिवार को 125 यूनिट मुफ्त बिजली
22. हर जिले के बड़े स्कूलों के कायाकल्प के लिए 5000 करोड़
23. 7 एक्सप्रेसवे ओर 3600 किलोमीटर लंबा रेल ट्रैक
24. हर जिले में मेडिकल कॉलेज और इंटरनेशनल मेडिसिटी
25. मां जानकी की जन्मस्थली का ‘सीतापुरम’ के रूप में विकास
26. पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट
27. 4 नए शहरों में मेट्रो सर्विस

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ