'ये बहुत गलत हुआ', तेज प्रताप यादव और अनुष्का के रिश्ते पर भाई आकाश की पहली प्रतिक्रिया

तेज प्रताप यादव के विवाद में सामने आए अनुष्का के भाई आकाश, कही ये बात

Tej Pratap Yadav

बिहार में तेज प्रताप यादव को लेकर चल रहे विवाद में अब अनुष्का यादव के आकाश यादव भी कूद पड़े हैं। उनका कहना है कि वह स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से जुड़ी है। दो बालिग लोगों के फैसले पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। ये दो परिवारों की इज्जत का मामला है। इसमें लालू प्रसाद यादव को ही पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन

आकाश यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव के साथ परिवार को प्रेम भाव से पेश आना चाहिए, वह प्रेम के भूखे हैं। ओरिजिनल लालू प्रसाद यादव वही हैं। तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर निकालने की गलती कर दी है, अगर तेज प्रताप यादव पूरे बिहार में निकल पड़े तो उनका मुख्यमंत्री बनना असंभव हो जाएगा।

विज्ञापन

आकाश ने कहा-बहन की इज्जत के लिए बोलना पड़ा

आकाश यादव ने यह भी कहा कि मेरी बहन की इज्जत, मान, सम्मान को सोशल मीडिया पर तार-तार किया जा रहा था, इसलिए मुझे मीडिया के सामने आना पड़ा। तेज प्रताप यादव और अनुष्का की शादी पर आकाश यादव ने कहा कि दोनों बालिग है और दोनों खुद इस पर अपनी बात रखें तो सही रहेगा। हम प्यार करने के लिए अपनी बहन को सजा थोड़ी देंगे।

‘तेज प्रताप लालू यादव के असली बेटे’

परिवार और पार्टी से निकालने जाने पर आकाश यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने साबित कर दिया है कि वही लालू प्रसाद यादव के असली बेटे हैं। वह अकेले नहीं है बल्कि बिहार का समाज उनके साथ खड़ा है। तेज प्रताप यादव सहमे हुए होंगे, दुखी होंगे, इसलिए वह सबके सामने नहीं आ रहे हैं। विवाद बढ़ा तो हम जांच की मांग करेंगे। सबकुछ सामने आ जाएगा।

विज्ञापन

‘पार्टी और परिवार से निष्काषित करना सबसे निंदनीय’

आकाश का कहना है कि सबसे निंदनीय घटना ये है कि तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्काषित कर दिया गया। उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़ने की कोशिश की गई है। उसने पहले पूछना चाहिए था कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? परिवार के रिएक्शन से लगता है कि मुगलए-आजम और ठाकुर भानु प्रताप का दौर आ गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ