Sursand Chunav Result 2025 LIVE: सुरसंड से जदयू के नागेंद्र राउत की 23667 वोटों से जीत, RJD का हुआ पत्ता साफ

Sursand Election Result 2025: सुरसंड विधानसभा चुनाव 2025 में जेडीयू के नागेंद्र राउत ने निर्णायक जीत हासिल की. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार को 23,667 वोटों के अंतर से मात दी. इस जीत के साथ जेडीयू ने क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ और जनता का विश्वास साबित किया.

SURSAND (1)

Sursand Election Result 2025 Live Updates: सुरसंड विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव जेडीयू के पक्ष में रहा, जहां नागेंद्र राउत ने शानदार बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार को 23,667 वोटों के भारी अंतर से हराया. यह नतीजा साफ दर्शाता है कि सुरसंड की जनता ने इस बार जेडीयू पर पूर्ण भरोसा जताया. बता दें कि सुरसंड विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान हुआ था और 14 नवंबर यानी आज नतीजे साफ हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस-किस के बीच रहा मुकाबला?

सुरसंड विधासनभा सीट इंडिया गठबंधन की तरफ से राजद के खाते में आई है, जबकि NDA की तरफ से यहां जेडीयू ने चुनाव लड़ा. राजद ने सैय्यद अबू दोजाना को मैदान में उतारा तो वहीं जेडीयू ने नागेंद्र राउत को टिकट दिया. जन सुराज की तरफ से उषा किरण को टिकट दिया गया तो वहीं आम आमदी पार्टी ने ऋषि कुमार अग्रवाल को मैदान में उतारा था.

2020 में क्या थे नतीजे ?

बात अगर सुरसंड विधानसभा सीट के साल 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों की करें तो यहां से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की थी. उन्हें 67,193 वोट मिले थे, जबकि सैय्यद अबू दोजाना को 58,317 वोट मिले थे. दोजाना राजद के टिकट पर मैदान में थे. जबकि लोक जन शक्ति पार्टी की तरफ से अमित चौधरी को 20,281 वोट मिले थे.

विज्ञापन
उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
दिलीप रेजनता दल यूनाइटेड67,193
सैय्यद अबू दोजानाराजद 58,317
अमित चौधरीजन शक्ति पार्टी20,281

2015 चुनाव के नतीजे

साल 2015 में सुरसंड विधासनभा सीट से सैय्यद अबू दोजाना ने जीत हासिल की थी. वह राजद के टिकट पर मैदान में थे. उन्हें 52,857 वोट मिले थे, निर्दलीय उम्मीदवार अमित कुमार दूसरे नम्बर थे, उन्हें 29,623 वोट मिले थे जबकि तीसरे नम्बर पर ही निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू कुमार चौधरी थे, उन्हें 15,662 वोट मिले थे.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
सैय्यद अबू दोजाना राजद 52,857
अमित कुमारनिर्दलीय 29,623
पप्पू कुमार चौधरीनिर्दलीय 15,662

LIVE UPDATES

JUD के नागेंद्र राउत 60 हजार वोटों से आगे

पहले RJD के प्रत्याशी Syed Abu Dojana आगे थे, लेकिन अब 42 हजार वोटों से पीछे रह गए हैं.

वोटों की गिनती जारी

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, JD(U) प्रत्याशी Prof. Nagendra Raut 60704 वोट पाकर सबसे आगे हैं. वहीं, RJD प्रत्याशी Syed Abu Dojana 42224 मतों के साथ दूसरे नंबर पर

9वें राउंड की मतगणना पूरी

9वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. हालांकि, अभी भी 19 राउंड की मतगणना होनी बाकी है.

सुरसंड विधानसभा पर वोटों की गिनती जारी

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, RJD प्रत्याशी Syed Abu Dojana 9271 वोट पाकर सबसे आगे हैं. वहीं, JDU के प्रत्याशी Nagendra Raut 5159 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

Sursand Election Result 2025 Live Updates:शुरू हुई मतगणना

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 8 बजे से शुरू हो चुकी है. वोटों की गिनती जारी है.

Sursand Election Result 2025 Live Updates:थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होगी

आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ