Siwan News: जिसे भगाने पर हुई जेल, उससे शादी के लिए 'बेल', सिवान में हुई ये रोचक शादी

Bihar News: बिहार के सिवान में कोर्ट ने एक कैदी को शादी के लिए एक घंटे की पैरोल दी थी। मंदिर में दूल्हा हथकड़ी लगाकर पहुंचा और युवती के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद पुलिस उसे दोबारा जेल ले गई। मंदिर में शादी के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। मामले के बारे में जानते हैं।

Bihar News

Siwan News: बिहार के सिवान जिले के व्यवहार न्यायालय के समीप राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार को अचानक एक दूल्हा हाथों में हथकड़ी लगाए पहुंचा और शादी रचाने लगा। इसके बाद मंदिर परिसर समेत सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में लोगों को पूरी बात का पता लगा कि जो शख्स शादी रचा रहा है, वह एक विचाराधीन कैदी है। उसे कोर्ट ने जेल से शादी के लिए 1 घंटे की छूट दी है। दरअसल पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। सिवान जिले के गोरियाकोठी प्रखंड क्षेत्र के दुधरा के रहने वाले हरेराम सिंह और भीठी इलाके की एक लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और घर से फरार हो गए थे। लड़की के परिवार वालों को ये बात नागवार गुजरी और लड़के पर लड़की को जबरदस्ती भगा ले जाने का मामला थाने में दर्ज करवा दिया था। पुलिस ने मामले में लड़की को परिजनों के हवाले कर लड़के को जेल भेज दिया था। लगभग एक साल से यह मामला न्यायालय में चल रहा है और लड़का हरेराम सिंह जेल में बंद है।

विज्ञापन

हिंदू रीति-रिवाजों से रचाई शादी

सोमवार दोपहर को न्यायालय में सुनवाई के दौरान एसीजेएम प्रथम द्वारा कैदी को 1 घंटे का समय शादी के लिए दिया गया। कोर्ट ने कहा कि युवक और युवती आपसी सहमति से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कर न्यायालय को सूचित करें। इसके बाद हरेराम सिंह को पूरी सुरक्षा के बीच राधा-कृष्ण मंदिर लाया गया, जहां लड़की और उसके परिजन पहले से मौजूद थे। दोनों ने पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ वकील व पुलिस की मौजूदगी में शादी रचाई। लड़के के वकील ने बताया कि एसीजेएम प्रथम कमलेश कुमार की कोर्ट ने शादी के लिए 1 घंटे की छूट दी थी। शादी की सूचना कोर्ट को दी जाएगी। हरेराम ने उसी लड़की से शादी की है, जिसको भगा ले जाने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन

यूपी के पीलीभीत में भी अगस्त 2022 में ऐसा मामला सामने आया था। जेल में बंद एक कैदी को शादी के लिए 4 घंटे की पैरोल दी गई थी। कैदी को पुलिस की सुरक्षा में जेल से बाहर लाया गया था, जहां उसने अपनी मंगेतर के साथ शादी की थी। इसके बाद दूल्हे को दोबारा जेल लाया गया था। पीलीभीत की रहने वाली लड़की की शादी शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार के साथ तय हुई थी। अमित किसी मामले में जेल में बंद था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ