Siwan Election Result 2025: सिवान पर BJP के मंगल पांडे को मिली जीत, भारी मार्जिन से हारे अवध बिहारी चौधरी

Siwan Election Result 2025 Live Updates: सिवान विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आ गए हैं. इस सीट पर राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल के अवध बिहारी चौधरी को भाजपा के मंगल पांडे से हार का सामना करना पड़ा.

Mangal Pandey

Credit- News24 Graphics

Siwan Election Result 2025 Live Updates: सिवान उत्तर-पश्चिमी बिहार में स्थित एक जिला मुख्यालय है, जो उत्तर प्रदेश की सीमा के पास है. आज 14 नवंबर 2025 को सिवान विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आ गए हैं. इस सीट पर राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल के अवध बिहारी चौधरी को भाजपा के मंगल पांडे से हार का सामना करना पड़ा है. भाजपा के मंगल पांडे को 90173 वोट मिले हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के अवध बिहारी चौधरी को 9688 वोट से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन

सिवान सीट से इस बार के उम्मीदवार

राजद से अवध बिहारी चौधरी और भाजपा के मंगल पांडे के अलावा इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी से सुनीता देवी मैदान में हैं. वहीं, जन सुराज पार्टी ने इंतेखाब अहमद पर भरोसा जताया और उन्हें चुनावी रण में उतारा है.

विज्ञापन

साल 2015 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)व्यास देव प्रसाद55,156
JDUबबलू प्रसाद51,622

साल 2020 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)अवध बिहारी चौधरी76,785
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ओम प्रकाश यादव74,812

सिवान में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

बिहार की सिवान सीट का चुनावी इतिहास काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. यहां पर भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को कुल 7 बार जीत मिली है, जबकि कांग्रेस ने 5 बार अपना परचम लहराया है. इसके अलावा सिवान की जनता ने तीन बार राष्ट्रीय जनता दल पार्टी पर भरोसा जताया है. हालांकि, सिवान में कई छोटी-छोटी पार्टियां भी हैं, जिन्हें जीत हासिल हुई है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Siwan Election Result 2025 Live Updates: BJP के मंगल पांडे को मिल रही है बढ़त

17वें राउंड की वोटिंग के बाद सिवान विधानसभा सीट पर BJP के मंगल पांडे 7170 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Siwan Election Result 2025 Live Updates: सिवान सीट पर मिल सकती है BJP को जीत

12वें राउंड की वोटिंग के बाद सिवान विधानसभा सीट पर BJP के मंगल पांडे 11838 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Siwan Election Result 2025 Live: कितने वोट्स से आगे चल रहे हैं मंगल पांडे?

11वें राउंड की वोटिंग के बाद सिवान विधानसभा सीट पर BJP के मंगल पांडे 10772 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Siwan Election Result 2025 Live: अवध बिहारी चौधरी से काफी आगे निकले BJP के मंगल पांडे

सिवान विधानसभा सीट पर दिलचस्‍प मुकाबला चल रहा है. सातवें राउंड की वोटिंग में राजद के अवध बिहारी चौधरी से BJP के मंगल पांडे काफी आगे चल रहे हैं. वो करीब 8780 वोट से आगे चल रहे हैं.

Siwan Election Result 2025 Live: मंगल पांडे से आगे चल रहे हैं अवध बिहारी चौधरी

हालांकि, अब इस सीट पर भाजपा के मंगल पांडे राजद के अवध बिहारी चौधरी से आगे चल रहे हैं.

Siwan Election Result 2025 Live: अवध बिहारी चौधरी से आगे चल रहे हैं मंगल पांडे

शुरुआती रुझान के अनुसार, सिवान विधानसभा सीट पर इस समय राजद के अवध बिहारी चौधरी से भाजपा के मंगल पांडे आगे चल रहे हैं.

Siwan Election Result 2025: किस पार्टी को कुल कितनी बार मिली जीत?

  • भारतीय जनता पार्टी- 7 बार जीत मिली है.
  • कांग्रेस- 5 बार जीत मिली है.
  • राष्ट्रीय जनता दल पार्टी- 3 बार जीत मिली है.
  • Siwan Election Result 2025: आज 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

    आज सुबह 8 बजे से बिहार में मतगणना शुरू हो जाएगी. इस सीट पर राजद ने अवध बिहारी चौधरी को टिकट दिया है, जिनके सामने भाजपा के मंगल पांडे मैदान में हैं.

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ