Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने ली हाई लेवल मीटिंग

Bihar CM: आज 11 बजे सम्राट चौधरी बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। अभी तक चौधरी राज्य में डिप्टी सीएम की भूमिका निभा रहे थे। बता दें कि सीएम बनने की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा था।

IMAGE.jpg (24)

Samrat Choudhary Take Oath As CM: आज बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के करीब 6 महीने बाद राज्य को नया सीएम मिलने जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा कि बिहार में कोई बीजेपी का सीएम बने। वैसे तो बीजेपी करीब 20 सालों से बिहार में सक्रिय है लेकिन अब तक बीजेपी एनडीए के रूप में सहयोगी पार्टी रही है। आज 11 बजे सम्राट चौधरी बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। अभी तक चौधरी राज्य में डिप्टी सीएम की भूमिका निभा रहे थे। बता दें कि सीएम बनने की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा था।

विज्ञापन

कौन हैं चौधरी?

सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में हुआ था। 2025 चुनाव में सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से विधायक बनकर डिप्टी सीएम बने थे। सम्राट के पिता शकुनी चौधरी 7 बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। वहीं माता पार्वती देवी तारापुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। सम्राट ने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

विज्ञापन

सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण की हर छोटी बड़ी जानकारी पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

LIVE UPDATES

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: मुख्यमंत्री बनने के बाद एक्शन में सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय में अधिकारियों के हाई लेवल मीटिंग की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी बड़े IAS पदाधिकारी के साथ मीटिंग की है। मीटिंग में मुख्य सचिव के साथ-साथ सभी विभाग के प्रधान सचिव अपर मुख्य सचिव और सचिव मौजूद थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का निर्देश किसी भी परिस्थिति में करप्शन को खत्म करना है।

उन्होंने दूसरा निर्देश दिया है कि किसी भी योजना को और किसी भी काम को लटकाने की प्रथा को खत्म कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता संवाद किसी हालत में सुनिश्चित करना होगा सभी अधिकारियों को जनता संवाद करना होगा।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: शपथ लेने के बाद बोले डिप्टी सीएम

बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, जेडीयू नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह फिर से एनडीए की सरकार है, और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: बिजेंद्र यादव ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

जेडीयू के विजय चौधरी के बाद अब जेडीयू के ही बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: विजय चौधरी बने डिप्टी सीएम

सम्राट चौधरी के बाद जेडीयू के विजय चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: सम्राट चौधरी ने ली सीएम पद की शपथ

बिहार के नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: लोक भवन पहुंचे राज्यपाल और सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी को शपथ दिलाने के लिए राज्य पाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन लोक भवन पहुंच गए हैं। इसके अलावा सम्राट चौधरी भी लोक भवन पहुंच गए हैं।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: शपथ लेने से पहले सम्राट से मिले चिराग पासवान

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: शपथ ग्रहण से पहले मंदिर पहुंचे सम्राट

बिहार में सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले सम्राट चौधरी मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंचे।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: चिराग पासवान ने सम्राट को दीं शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। वे मेरे बिहार को अगले चरण में ले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा। जिस प्रकार नीतीश कुमार ने बिहार को 'जंगल राज' के दौर से निकालकर आज की स्थिर स्थिति तक पहुंचाया, निस्संदेह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हमारी सरकार उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएगी।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: विजय कुमार चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम

जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी आज बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए मैं अपने नेता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि आज हमें जो भी पद मिलने जा रहा है, वह केवल नीतीश कुमार के भरोसे के कारण ही संभव हो पाया है।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: बीजेपी अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आवास पर पहुंचे। भाजपा नेता सम्राट चौधरी आज बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के बाद आज सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, और विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार द्वारा निर्धारित विकास की दिशा को सम्राट चौधरी के नेतृत्व में और आगे बढ़ाया जाएगा।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: कांग्रेस ने बिहार की जनता के साथ बताया धोखा

सम्राट चौधरी के शपथ लेने पर कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि हमें नीतीश कुमार से उम्मीद थी कि वे अगले पांच साल तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे क्योंकि उन्होंने और एनडीए ने यही वादा किया था। इससे बिहार की स्थिति पर असर पड़ेगा। चुनाव उनके नाम पर लड़े गए, उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया, और अचानक सम्राट चौधरी आ गए। हमें लगता है कि बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ है।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE:शपथ ग्रहण में शामिल होंगे बीजेपी चीफ

सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: इस बार बीजेपी ने नहीं बदला तरीका

आज 11 बजे सम्राट चौधरी बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। अभी तक चौधरी राज्य में डिप्टी सीएम की भूमिका निभा रहे थे। बता दें कि सीएम बनने की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा था। ऐसा कम होता है कि रेस में चल रहे नाम को बीजेपी सीएम बनाए। यूपी, मप्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में इसके उदाहरण देखने को मिले।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: शपथ ग्रहण से पहले सम्राट को झटका? पीएम समेत कोई सीएम नहीं होगा शामिल

बिहार में शपथ ग्रहण शांति से होने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ-साथ कोई भी बड़ा चेहरा शामिल नहीं होंगे। किसी भी राज्य का कोई मुख्यमंत्री भी शामिल नहीं हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में भारत के स्वास्थ्य मंत्री अब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्र में भाजपा के मंत्री और सांसद विधायक के साथ-साथ बिहार के बड़े अधिकारी शामिल होंगे।

Samrat Choudhary Oath ceremony LIVE: 26 साल इंतजार के बाद बीजेपी का सीएम

26 सालो के इंतजार के बाद आज बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेगें। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर रखा गया है। आज राज्य के हर अखबार के पहले पेज पर विज्ञापन छपा है लेकिन इस विज्ञापन में तस्वीर नए मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की है। 24 घण्टे के अंदर ही बीजेपी ने विज्ञापन से नीतीश कुमार को गायब कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ