मुहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रवियों का बवाल, कार सवार परिवार पर तलवारों से हमला

Samastipur Moharram Procession: बिहार के समस्तीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। परिवार पर तलवारों से हमला करने के बाद आरोपियों ने कार के शीशे भी तोड़ डाले। सहमे परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

bihar crime news

bihar crime news

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रव देखने को मिला। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक परिवार पर तलवारों से हमला किया और गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। अमितेश कुमार नाम का शख्स अपनी पत्नी और बेटे के साथ जा रहा था। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात समस्तीपुर के दलसिंहसराय में हुई है। यहां मुहर्रम के जुलूस के दौरान तलवार, हॉकी स्टिक और लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने कार सवार परिवार को घेर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। कार सवार परिवार मधुबनी से पटना जा रहा था। बताया जा रहा है कि हमले में 2 नाबालिग भी शामिल थे। पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने की उपद्रवियों की पहचान

इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि वारदात में 5 लोग शामिल थे। फौरन उनकी पहचान की गई। पुलिस ने रेड कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। ये आरोपी वारदात के बाद फरार होने की फिराक में थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘4 बेगम और 36 बच्चे नहीं चलेंगे…’ विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान, देखिए वीडियो

पीड़ित परिवार रहिका थाना इलाके के गांव बसौली का रहने वाला है। 44 साल के अमितेश ने बताया कि कार में उनके साथ पत्नी साधना कुमारी और बेटा अंशुमन झा था। वे लोग एकदम डर गए थे। सरदारगंज चौक के पास गुजरते समय जुलूस में लगभग 200 लोग शामिल थे। उपद्रवियों ने बेवजह उनके ऊपर हमला किया। जिसके कारण तीनों लोगों को चोटें आई हैं। बाद में वारदात की सूचना दंपती ने पुलिस को दी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ