बिहार के रोहतास में निवास प्रमाण पत्र के लिए एक बड़ा ही हैरान करना वाला मामला सामने आया है। जहां एक बिल्ली के नाम से ऑनलाइन अप्लाई किया गया है। आवेदक का नाम कैट कुमार, पिता का नाम कैटी बॉस और माता का नाम कैटिया देवी दर्ज किया गया है। इस मामले में आवेदक की तस्वीर के रूप में बिल्ली का फोटो अपलोड किया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर नासरीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अप्लाई करने के साथ ही एक बिल्ली की फोटो, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस भी मिला है।
मामले में दिए जांच के आदेश
इस पूरे के सामने आने के बाद रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने निर्देश दिया है कि इस फर्जी मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और जांच शुरू कर दी गई है। खबर के मुताबिक, आरटीपीएस काउंटर को 27 जुलाई को एक ऑनलाइन एप्लीकेशन मिली थी, जिसमें उस शख्स का मोबाइल और ईमेल आईडी था, जो आवेदन के लिए किया था।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल
इस काम से अक्सर सरकारी काम पर सवाल उठते हैं और पब्लिक सेवाओं की भी छवि खराब होती है। इस मामले में आवेदक का नाम, पिता और माता का नाम, साफ तौर पर गलत दिखाया है। इससे एक तरह से सरकारी कामों का मजाक उड़ाना होता है। एफआईआर में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके, फर्जी डिटेल और एक बिल्ली की फोटो जमा करके सरकारी व्यवस्था का मजाक बनाया गया है। इस एप्लीकेशन पर सोशल मीडिया पर खूब हंसी-मजाक तो हुआ ही, लेकिन कुछ ने तो समय बर्बादी का हवाला तक दे दिया।