Lalu Yadav PM Narendra Modi Bihar Politics Parivarvaad rjd bjp

परिवारवाद पर प्रहार, RJD ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा; जारी किए पोस्टर्स

Bihar Politics Parivarvaad: बिहार में परिवारवाद को लेकर आरजेडी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उसने पीएम मोदी के परिवारवाद पर हमला करने के बाद बीजेपी के वैसे नेताओं का पोस्टर जारी किया, जिनकी पिछली पीढ़ी दिग्गज नेताओं में शुमार थी।

Bihar Politics Parivarvaad: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले परिवारवाद बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर दिए बयान के बाद अब पोस्टर वार शुरू किया है। आरजेडी ने बीजेपी के ऐसे नेताओं की सूची जारी की है, जिनकी पिछली पीढ़ी दिग्गज नेताओं में शुमार रही है। दो मार्च को पीएम मोदी ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा था कि मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन मां-बाप के सरकारों के काम का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं पड़ती है। ये है परिवार वादी पार्टियों की हालत।

विज्ञापन

इस पर पलटवार करते हुए लालू यादव ने महागठबंधन की तीन मार्च को हुई रैली में पलटवार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। उन्हें क्यों संतान नहीं हुई। वे हिंदू भी नहीं है। मां के निधन पर केस और दाढ़ी क्यों नहीं मुंडवाए थे। हालांकि, लालू के परिवारवाद पर दिए बयान पर प्रधानमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि मेरा परिवार नहीं है, लेकिन मेरे लिए पूरा भारत मेरा परिवार है। हर भारतवासी मेरा परिवार है। इसलिए आज हर भारतीय कह रहा है- मैं हूं मोदी का परिवार।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ