बिहार: नई कैबिनेट में 'परिवारवाद' को लेकर RJD ने NDA पर किया पलटवार, गिनाए 10 मंत्रियों के नाम

RJD_e9a3bd

Bihar New Government: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार में नई सरकार के शपथग्रहण के बाद एनडीए के नेताओं पर ‘परिवारवाद’ को लेकर तंज कसा है. चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और JDU ने आरजेडी (RJD) और कांग्रेस पर लगातार परिवारिक राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. अब आरजेडी ने शपथ लेने वाले कई मंत्रियों की लिस्ट शेयर की है, जिनके बीच पारिवारिक राजनीतिक कनेक्शन का दावा किया गया है. इस लिस्ट के जरिए आरजेडी ने एनडीए पर पलटवार करने की कोशिश की.

विज्ञापन

‘परिवारवाद’ के आरोपों पर घिरी एनडीए


आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि शपथ लेने वाले कम-से-कम 10 मंत्री राजनीतिक परिवारों से आते हैं. इनमें सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, श्रेयसी सिंह और अशोक चौधरी जैसे नाम शामिल हैं. सम्राट चौधरी पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और पूर्व विधायक दिवंगत पार्वती देवी के बेटे हैं. इसी तरह, दीपक प्रकाश के पिता उपेंद्र कुशवाहा केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदार बने मंत्री


संतोष सुमन मांझी, जो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) से हैं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं. अशोक चौधरी पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के बेटे हैं, वहीं लखीन्द्र कुमार रौशन भी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. रमा निषाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की बहू और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं. ललित यादव जैसे नेताओं का भी गहरा राजनीतिक पारिवारिक संबंध है.

विज्ञापन

10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार


नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 25 नए मंत्री बने, जिनमें बड़ी संख्या में ‘पॉलिटिकल फैमिली’ से आने वाले विधायक हैं. शपथ समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. एनडीए के सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के 80% विधायक वरिष्ठ नेताओं के रिश्तेदार हैं. भाजपा के 12.35% विजेता विधायक भी कबीलाई राजनीति से जुड़े हुए हैं, जबकि जेडीयू के 11 उम्मीदवार भी राजनीतिक परिवारों से हैं.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ