Raxaul Election Result 2025: रक्सौल में 7वीं बार जीती BJP, प्रमोद कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद को हराया
Raxaul Election Result 2025: रक्सौल विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आज आए और इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद कुमार सिन्हा और कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद के बीच कड़ा मुकाबला रहा, वहीं जनसुराज प्रत्याशी और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दोनों को टक्कर दी (Bihar Assembly Election Result).
Raxaul Election Result 2025: रक्सौल विधानसभा सीट बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमोद कुमार सिन्हा चुनाव जीत गए हैं. उन्हें 106765 वोट मिलीं और उन्होंने कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद को हराया है, जिन्हें 88887 वोट मिले. दोनों की हार जीत का मार्जिन 17878 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के कपिल देव प्रसाद रहे, जिन्हों 14656 वोट मिले.
विज्ञापन
रक्सौल सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज 14 नवंबर को मतगणना हुई थी, जो सुबह ठीक 8 बजे शुरू हो गई थी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हुई थी और साढ़े 8 बजे से EVM की काउंटिंग शुरू हुई थी. 9 बजे से रुझान आने लगे थे. 24 राउंड की काउंटिंग हुई और पहले राउंड से ही प्रमोद कुमार सिन्हा बढ़त बनाए हुए थे. इस सीट पर प्रमोद कुमार सिन्हा ने BJP को 7वीं बार चुनावी जीत दिलाई है.
बता दें कि रक्सौल विधानसभा सीट से इस बार में 7 चुनाव नामांकन भरे गए थे, जिनमें से 5 एक्सेप्ट हुए और 2 रिजेक्ट हुए थे. चुनावी रण में 5 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई, जिनमें BJP के प्रमोद कुमार सिन्हा, कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद, जनसुराज पार्टी के कपिल देव प्रसाद शामिल हैं, वहीं 2 निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद कलीम और धूरेंद्र कुमार भी इन्हें टक्कर दे रहे थे.
विज्ञापन
2020 में किसे कितने मिले वोट?
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
प्रमोद कुमार सिन्हा
BJP
80979
रामबाबू प्रसाद यादव
कांग्रेस
44056
पिछले 2 चुनाव में यहां से क्या रही स्थिति?
रक्सौल विधानसभा क्षेत्र 1951 में बना और 1952 से अब तक इस सीट पर 18 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. 1952 से 1985 तक यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही. कांग्रेस ने इस बीच 9 विधानसभा चुनाव जीते, लेकिन 1967 में सोशलिस्ट पार्टी का उम्मीदवार यहां से जीता था, बाकी 9 बार कांग्रेस प्रत्याशी जीता. 1990 और 1995 में यह सीट जनता दल के खाते में गई. साल 2000 से अब तक यह सीट BJP का गढ़ बनी हुई है. 5 चुनाव अजय कुमार सिंह जीत चुके हैं.
2015 में किसे कितने मिले वोट?
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
अजय कुमार सिंह
BJP
64731
सुरेश कुमार
RJD
61562
साल 2020 में अजय सिंह का टिकट काटकर JDU से आए प्रमोद कुमार सिन्हा को टिकट दिया गया, जो 36932 वोटों के अंतर से जीत गए. 2025 में भी BJP ने इन्हीं पर दांव खेला है. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में BJP के प्रमोद कुमार सिन्हा जीत थे, जिन्हें 80979 वोट मिले थे और प्रमोद ने कांग्रेस के रामबाबू प्रसाद यादव को हराया था, जिन्हें 44056 वोट मिले थे. 2015 के विधानसभा चुनाव में रक्सौल से BJP के अजय कुमार सिंह जीते थे, जिन्हें 64731 वोट मिले थे और उन्होंने RJD के सुरेश कुमार को हराया था, जिन्हें 61562 वोट मिले थे.
विज्ञापन
LIVE UPDATES
Raxaul Election Result 2025 LIVE: बीजेपी के प्रमोद कुमार सिन्हा चुनाव जीते
बिहार की रक्सौल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमोद कुमार सिन्हा चुनाव जीत गए हैं. उन्हें 106765 वोट मिलीं और उन्होंने कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद को हराया है, जिन्हें 88887 वोट मिले. दोनों की हार जीत का मार्जिन 17878 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के कपिल देव प्रसाद रहे, जिन्हों 14656 वोट मिले.
Raxaul Election Result 2025 LIVE: प्रमोद कुमार सिन्हा 15000 वोटों से आगे
बिहार की रक्सौल विधानसभा सीट से भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा 15000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं और जीत की ओर अग्रसर हैं.
Raxaul Election Result 2025 LIVE: रक्सौल से भाजपा उम्मीदवार ने बनाई बढ़त
बिहार की रक्सौल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद कुमार सिन्हा 12946 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद हैं और तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के कपिल देव प्रसाद हैं.
Raxaul Election Result 2025 LIVE: रक्सौल में भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा आगे
बिहार की रक्सौल विधानसभा सीट पर ईवीएम वोटों की काउंटिंग जारी है और भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा ने बढ़त बनाई हुई है.
Raxaul Election Result 2025 LIVE: रक्सौल में शुरू हुई मतगणना
बिहार की रक्सौल विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे मतगणना हुई और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं. डाक मतपत्रों के बाद EVM मशीनें खुलेंगी और वोटों की काउंटिंग शुरू होगी. सुबह 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
Raxaul Election Result 2025 LIVE: सबसे पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र
बिहार की रक्सौल विधानसभा सीट पर आज चुनाव मतगणना होगी, जो सुबह 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी, जिसके बाद 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.