Rajauli Election Result 2025: एलजेपी के विमल राजवंशी को करीबी मुकाबले में मिली जीत, अपने गढ़ में हारी RJD

Rajauli Election Result 2025: आज बिहार चुनाव 2025 में रजौली विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. Bihar Chunav Natije 2025 पर सभी की नजर थी. राष्ट्रीय जनता दल के पिंकी भारती और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विमल राजवंशी के बीच बहुत ही कड़ी टक्कर देखने को मिली. रजौली विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election 2025 में विमल राजवंशी को जीत मिली.

Rajauli Assembly constituency

Rajauli Assembly constituency

Rajauli Election Result 2025: आज बिहार की रजौली विधानसभा सीट का भी फैसला हो गया है. बिहार में आज के दिन कुल 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हुई है. रजौली विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित रजौली, नवादा जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट के लिए सीधा मुकाबला आरजेडी की पिंकी भारती और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के विमल राजवंशी के बीच थी. जहां विमल राजवंशी को बड़ी जीत मिली.  

विज्ञापन

रजौली (एससी) Election Result 2025 

बिहार के रजौली विधान सभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की पिंकी भारती थी. पिछली बार इस सीट से आरजेडी के लिए प्रकाश वीर लड़े थे. इस सीट से प्रकाश वीर पिछली 2 बार से जीत रहे थे, लेकिन इस बार वो जनशक्ति जनता दल से लड़े थे. जोकि आरजेडी से ही टूट कर बनी पार्टी है. NDA की ओर से ये सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिली थी. उन्होंने यहां से विमल राजवंशी को टिकट दिया था. विमल राजवंशी को 90272 वोट मिले हैं. वहीं आरजेडी की पिंकी भारती को 86319 वोट मिले हैं. करीबी मुकाबले में जिसके कारण विमल राजवंशी को 3953 वोट मिले हैं. हालांकि प्रकाश वीर ने आरजेडी का ज्यादा नुकसान नहीं किया है.

विज्ञापन

Rajauli (SC) Election Result 2020

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)± प्रतिशत (%)
राजद (RJD)प्रकाश वीर69,98441.72−4.09
भाजपा (BJP)कन्हैया कुमार57,39134.22−8.59
निर्दलीयअर्जुन राम14,3948.58

Rajauli (SC) Election Result 2015

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
राजद (RJD)प्रकाश वीर70,54945.81
भाजपा (BJP)अर्जुन राम65,93442.81
भाकपा (माले) (CPI(ML)L)विनय पासवान2,9871.94

जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण 

झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित नवादा जिले की रजौली विधान सभा एक एससी सीट है. इस सीट पर शहरी मतदाता की संख्या 7 प्रतिशत हैं. ऐसे में इस सीट पर 93 प्रतिशत ग्रामीण वोटर फैसला करेंगे. बात इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 30.23 प्रतिशत है. मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 10.3 प्रतिशत हैं. आरजेडी का इस सीट पर कब्जा रहता है, जिसे एलजेपी के विमल राजवंशी ने खत्म किया. 2020 के विधानसभा के समय 3,32,577 वोटर इस सीट पर थे. जबकि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 3,36,054 मतदाता थे.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Rajauli Election Result 2025 Live: विमल राजवंशी को मिली करीबी मुकाबले में जीत

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विमल राजवंशी को करीबी मुकाबले में आरजेडी की पिंकी भारती के खिलाफ जीत मिली. विमल राजवंशी ने पिंकी भारती को 3853 वोटों से हराया है.

Rajauli Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40

Rajauli Election Result 2025 Live: विमल राजवंशी ने बड़ी बढ़त बनाई

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विमल राजवंशी लगातार अपनी बढ़त को बड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं आरजेडी की पिंकी भारती अभी भी दूसरे स्थान पर हैं.

Rajauli Election Result 2025 Live: विमल राजवंशी फिलहाल चल रहे हैं आगे

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विमल राजवंशी शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं. वहीं आरजेडी की पिंकी भारती दूसरे स्थान पर हैं. हालांकि मुकाबला अभी तक बहुत रोमांचक है.

Rajauli Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना

बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.

Rajauli Election Result 2025 Live: जल्द शुरू होने वाली है मतगणना

रजौली में भी जल्द ही मतगणना शुरू होने वाली है. जहां पर आरजेडी की पिंकी भारती को तेज प्रताप यादव की पार्टी के प्रकाश वीर से कड़ी टक्कर मिल रही है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने विमल राजवंशी को इस सीट से खड़ा किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ