Raja Pakar Election Result 2025: राजा पाकर में JDU को प्रचंड जीत, महेंद्र राम ने प्रतिमा कुमारी को 48067 वोटों से हराया

राज पाकर सीट से नतीजे साफ हो चुके हैं. यहां जेडीयू के महेंद्र राम कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी के सामने प्रचंड जीत हासिल की है.

RAJA PAKAR

Photo- News 24 GFX

Raja Pakar Vidhan Sabha Election Result 2025 LIVE Update: आखिरकार वैशाली जिले की राजा पाकर विधानसभा सीट पर परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां से JDU महेंद्र राम ने प्रचंड जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी को 48067 वोटों से हराया है. बता दें, 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव में इस सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था.

विज्ञापन

उम्मीदवार कौन-कौन हैं

  • महेंद्र राम- जेडीयू
  • प्रतिमा कुमारी- कांग्रेस
  • मुकेश कुमार राम- जनसुराज

पिछले चुनावी आंकड़े

2015 में इस सीट पर राजद के शिवचन्द्र राम ने जीत दर्ज की थी, उन्हें लगभग 61,251 वोट मिले थे. 2020 के चुनाव में प्रतिमा कुमारी (INC) विजयी रहीं. उन्होंने लगभग 54,299 वोट हासिल किए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे महेंद्र राम (JDU) को लगभग 52,503 वोट मिले. जीत का अंतर करीब 1,796 वोट रहा. 

विज्ञापन

2020 में राजा पाकर विधानसभा चुनाव के नतीजे

प्रत्याशीवोटपार्टी
प्रतिमा कुमारी54,299INC
महेंद्र राम52,503JDU
धनंजय कुमार24,689LJP

2015 में राजा पाकर विधानसभा चुनाव के नतीजे

प्रत्याशीवोटपार्टी
राम नाथ रमन46,096LJP
पंकज कुमार4,508IND
गौरीशंकर पासवान4,406IND

जातीय-सामाजिक समीकरण

राजा पाकर सीट में अनुसूचित जातियों (SC) की हिस्सेदारी ज्यादा है अनुमानित रूप से लगभग 22% तक आबादी SC-श्रेणी की है. इसके अलावा यादव, मुस्लिम व अन्य पिछड़ी जातियों (OBC) का प्रभाव भी देखा गया है. राजनीतिक विश्लेषण के मुताबिक यादव-मुस्लिम मतदाता इलाके में राजद-गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण आधार रहे हैं. पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति-समुदायों को लुभाने की रणनीति लोजपा/जनसुराज द्वारा अपनाई जा रही है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Raja Pakar Election Result 2025 LIVE Update

राज पाकर में JDU महेंद्र राम ने जीत हासिल की है.

Raja Pakar Election Result 2025 LIVE Update

राजा पाकर सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है अब बस 2 राउंड बाकी हैं.

Raja Pakar Election Result 2025 LIVE Update

राजा पाकर सीट पर JDU के महेंद्र राम 20, 216 वोटों से आगे हैं.

Raja Pakar Election Result 2025 LIVE Update

राजा पाकर में 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है अब 15 राउंड बाकी हैं.

Raja Pakar Election Result 2025 LIVE Update

राजा पाकर सीट पर 8 राउंड की गिनती के बाद जेडीयू के महेंद्र राम 14,427 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Raja Pakar Election Result 2025 LIVE Update

राजा पाकर सीट पर 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है अब 18 राउंड बाकी हैं.

Raja Pakar Election Result 2025 LIVE Update

राजापाकर सीट पर मतगणना के बीच शुरुआती रुझान सामने आए हैं. इसमें jDU के महेंद्र राम आगे चल रहे हैं.

Raja Pakar Election Result 2025 LIVE Update

राजापाकर सीट पर वोटों की गिनती जारी है. इस बार इस सीट पर प्रमुख मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी-(लोजपा), राष्ट्रीय जनता दल-(राजद) और जनसुराज पार्टी के बीच दिख रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ