Rafiganj Election Result 2025 Live: प्रमोद कुमार सिंह ने लहराया JDU का परचम, RJD के गुलाम शाहिद को मिली हार
Rafiganj Election Result 2025 Live Updates: Rafiganj Election Result 2025: रफीगंज विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं. जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमोद कुमार सिंह ने कुल 107120 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने RJD के गुलाम शाहिद को 11922 वोटों से हराया और रफीगंज में जदयू का परचम लहराया.
Rafiganj ElectionResult 2025 Live Updates: बिहार की रफीगंज विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिंह ने बड़ी जीत हासिल की है. दो बार लगातार हार का सामना करने के बाद प्रमोद कुमार सिंह ने इस बार अपने मजबूत चुनावी अभियान और जमीनी संपर्क की बदौलत जीत दर्ज की. उन्हें कुल 107120 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गुलाम शाहिद को 11,922 वोटों के अंतर से हराया. गुलाम शाहिद को 95,198 वोट ही मिले.
विज्ञापन
रफीगंज विधानसभा सीट के उम्मीदवार
रफीगंज विधानसभा सीट पर RJD के डॉक्टर गुलाम शाहिद और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमोद कुमार सिंह के बीच सीधी टक्कर है. RJD ने पिछला चुनाव जीता था लेकिन JD(U) को इस बार हल्के में लेना गलती होगी. इस सीट के लिए चुनाव में जागरूक जनता पार्टी के राहुल कुमार, बहुजन समाज पार्टी की सुमन कुमारी और जन सुराज पार्टी के विकास कुमार सिंह भी चुनाव में खड़े हुए हैं. हालांकि, RJD और JDU के बीच कड़ा मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.
2020 में हुए रफीगंज विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद नेहालुद्दीन ने जीत दर्ज की थी. उन्हें चुनाव में 63,325 वोट मिले थे. उन्होंने IND के प्रमोद कुमार सिंह को पछाड़ा था, जिन्हें 53,896 मत मिले थे. 2015 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के अशोक कुमार सिंह का पलड़ा भारी रहा था, जिन्होंने 62,987 वोट प्राप्त किए थे.
विज्ञापन
उन्होंने 9615 वोट के अंतर से LJP के प्रमोद कुमार सिंह को हराया था. उन्हें कुल 53,372 वोट मिले थे. अब ये देखना रोचक रहेगा कि 2020 की तरह 2025 में भी राष्ट्रीय जनता दल का दबदबा रहेगा, या जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमोद कुमार सिंह दो बार फेल होने के बाद आखिर विधायक बनने में सफल होंगे.
LIVE UPDATES
Rafiganj Election Result 2025 Live: JDU के प्रमोद कुमार सिंह ने दर्ज की शानदार जीत
रफीगंज विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमोद कुमार सिंह दो बार फेल होने के बाद आखिरकार जीत दर्ज करने में सफल रहे. JDU के प्रमोद कुमार सिंह को कुल 107120 वोट मिले और उन्होंने RJD के गुलाम शाहिद को 11922 वोटों से हराया. वहीं, गुलाम शाहिद को 95198 वोट मिले.
Rafiganj Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.
Rafiganj Election Result 2025 Live: RJD के गुलाम शाहिद आगे
रफीगंज में अभी भी मतगणना जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, RJD के डॉक्टर गुलाम शाहिद 7 राउंड की काउंटिंग के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमोद कुमार सिंह से 436 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Rafiganj Election Result 2025 Live: RJD के गुलाम शाहिद आगे
रफीगंज में वोटों की गिनती जारी है. फिलहाल RJD के डॉक्टर गुलाम शाहिद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमोद कुमार सिंह से आगे चल रहे हैं.
Rafiganj Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?
2020 के बिहार चुनाव में रफीगंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद नेहालुद्दीन ने जीत दर्ज की थी. उन्हें चुनाव में 63,325 वोट मिले थे. उन्होंने IND के प्रमोद कुमार सिंह को पछाड़ा था, जिन्हें 53,896 मत मिले थे.
Rafiganj Election Result 2025 Live: वोटों की गितनी जारी
बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.
Rafiganj Election Result 2025 Live: रफीगंज में कौन मारेगा बाजी?
रफीगंज विधानसभा सीट पर RJD के डॉक्टर गुलाम शाहिद और जनता दल यूनाइटेड के प्रमोद कुमार सिंह के बीच सीधी टक्कर है. RJD ने पिछला चुनाव जीता था, लेकिन इस बार JDU से कड़ा मुकाबला है. अब देखना होगा कि 2020 की तरह 2025 में भी RJD का दबदबा रहेगा या JDU के प्रमोद कुमार सिंह दो बार फेल होने के बाद आखिर विधायक बनने में सफल होंगे.