Rabri Devi on Summon: राबड़ी देवी का बड़ा बयान, बोलीं- 30 साल से हमें परेशान कर रहे हैं, हम झेल रहे हैं, आगे भी झेलेंगे

Rabri Devi on Summon, Bihar, bihar News
विज्ञापन

Rabri Devi on Summon: बिहार (Bihar) की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) का एक बड़ा बयान (Rabri on Summon) सामने आया है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार के खिलाफ हमेशा से ही समन आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को 30 साल से परेशान किया जा रहा है। हम तो इसे झेल रहे हैं। आगे भी झेलेंगे। राबड़ी देवी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

जमीन के बदले नौकरी मामले में भेजा गया है नोटिस

जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी समेत करीब 14 लोगों को समन भेजा गया है। बिहार बजट सत्र के दौरान पहुंचीं राबड़ी देवी ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू परिवार को हमेशा नोटिस भेजे जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग इससे डरने वाले नहीं हैं। न ही हम लोग भागने वाले हैं। साथ ही उन्होंने तंज कसा, कि कुछ लोग भाग जाते हैं, लेकिन हम नहीं भागेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1630477914440630272

लालू परिवार नोटिस से डरने वाला नहीं हैं

राबड़ी देवी ने इस दौरान यह भी कहा कि 30 साल से हमें परेशान कर रहे हैं। हम लोग झेल रहे हैं। आगे भी झेलेंगे। बता दें कि बिहार बजट सत्र के दौरान राबड़ी देवी विधान परिषद पहुंची थीं। जहां उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा लालू जी से डर गई है। इसलिए बार-बार नोटिस भेजे जा रहे हैं। हम इन नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। हम सभी नोटिस का जवाब देंगे।

इन लोगों के खिलाफ भेजा गया है नोटिस

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आईआरसीटीसी मामले में जारी नोटिस में कहा गया है कि संबंधित व्यक्तियों को 15 मार्च को कोर्ट में हाजिर होना है। बता दें कि इस मामले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत करीब 14 लोगों को समन भेजा गया है। इन सभी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ