Pathaan Movie First Day: शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिलीज के पहले दिन बिहार में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मंगलवार की आधी रात को भागलपुर में एक सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने फिल्म ‘पठान’ के पोस्टर फाड़े। बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने थियेटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘फिल्म चलेगा हॉल जलेगा’ के नारे भी लगाए।
और पढ़िए –Nirmal Choudhary: अरविंद जाजड़ा बोले- निर्मल चौधरी हिस्ट्रीशीटर और गुंडों के पांव में धोक देता है
भागलपुर में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम फिल्म को प्रदर्शित होने की अनुमति नहीं देंगे। फिल्म चलेगी तो हॉल जलेगा। सनातन धर्म के खिलाफ किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं की जा सकती। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंदुत्व से समझौता नहीं किया जा सकता है। पूरे भारत सहित भागलपुर में सनातन संस्कृति का विरोध करने वाले किसी भी तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उधर, सिनेमा हॉल के मैनेजर ललन सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने फिल्म का विरोध कर रहे पोस्टर को जला दिया है। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय थाने और एसपी को आवेदन दिया गया है और प्रशासन ने सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।
बेंगलुरु में भी फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की रिलीज के खिलाफ बेंगलुरु में VHP (विश्व हिंदू परिषद) समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म के पोस्टर भी जलाए।
शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद क्या है?
2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ अपने गाने ‘बेशरम रंग’ के रिलीज होने के बाद विवादों में आ गई। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार निभा रहे हैं। दीपिका पादुकोण को ‘बेशर्म रंग’ गाने में भगवा बिकिनी में दिखाने पर शाहरुख और उनकी फिल्म पठान को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी गाने में अभिनेता दीपिका पादुकोण की वेशभूषा पर आपत्ति जताई थी, जिसमें सुधार की मांग की गई थी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बाद में पठान के निर्माताओं को बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार फिल्म में गाने सहित बदलावों को लागू करने का निर्देश दिया था।
असम में भी फिल्म का हुआ था विरोध
हाल ही में, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने असम के गुवाहाटी के नरेंगी में एक थिएटर पर धावा बोल दिया, जहां फिल्म की स्क्रीनिंग की जानी थी। दक्षिणपंथी समूह के स्वयंसेवकों ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और उन्हें जला दिया। तोड़फोड़ के दौरान “जय श्री राम” के नारे भी लगाए गए। दक्षिणपंथी समूह ने अपने हिंसक विरोध को “धर्म के सम्मान” में एक कार्रवाई कहकर उचित ठहराया।
5 जनवरी को, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के भाग बजरंग दल के सदस्यों ने फिल्म के प्रचार के दौरान अहमदाबाद के वस्त्रापुर में अल्फा वन मॉल में हंगामा किया था। बजरंग दल के सदस्यों ने अपने विरोध के दौरान शाहरुख खान और उनके सह-कलाकारों की तस्वीरों को फाड़ दिया था। प्रदर्शनकारियों ने मॉल के अधिकारियों को धमकी भी दी कि अगर यह फिल्म रिलीज हुई तो वे और भी उग्र प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
5 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
23 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines