Republic Day 2023: मिस्र के प्रेसिडेंट अब्देल फत्ताह अल सीसी पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया स्वागत
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब्देल फतह अल सीसी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया।
https://twitter.com/ANI/status/1618105899046023169
मिस्र के राष्ट्रपति #RepublicDayParade में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद अब्देल फत्ताह अल सीसी ने कहा कि मैं इस महान दिन के लिए भारतीय राष्ट्र, सरकार और लोगों को अपनी बधाई दोहराता हूं। सम्मानित अतिथि बनना और गौरवशाली राष्ट्रीय दिवस में भाग लेना बड़े सौभाग्य की बात है।
https://twitter.com/ANI/status/1618109133970100225
अब्देल फत्ताह ने कहा कि मिस्र और भारत के बीच संबंधों की विशेषता संतुलन और स्थिरता रही है। हमने केवल रचनात्मक विकास देखा है। हम सभी बहुत सकारात्मक रूप से विकसित हो रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी का पारंपरिक रूप से जोरदार स्वागत किया गया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: