---विज्ञापन---

बिहार

प्रशांत किशोर का CM नीतीश कुमार पर तीखा हमला, बोले- ऐसे में कैसे होगा बिहार का विकास?

Prashant Kishor Attack On CM Nitish Kumar: प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार को बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

Prashant Kishor Attack On CM Nitish Kumar (सौरव कुमार): जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी शुरुआती पदयात्रा में साफ किया था कि जन सुराज का मुख्य उद्देश्य बिहार का विकास है। इसी क्रम में वे अक्सर सरकार से सीधे सवाल करते हैं और उसकी विफलताओं को आम जनता के सामने लाने का प्रयास करते हैं।

प्रशांत किशोर ने अपने बयान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उनकी नीतियों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कोई ऐसी खबर बताइए कि नीतीश कुमार केंद्र सरकार से बात करने के लिए गए हैं कि बिहार में चीनी मिल कब से चालू होगी।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री केवल जेडीयू की सीटों के बंटवारे, एमएलसी टिकट और राज्यसभा की चर्चा के लिए दिल्ली में 2-2 दिन बैठते हैं, लेकिन बिहार के बच्चों का पलायन कैसे रोका जाए, इस पर 18–19 साल में कोई बैठक, कोई वर्कशॉप, कोई प्रयास नहीं किया गया है।

सरकार प्रयास ही नहीं कर रही- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जब तक प्रयास शुरू नहीं होंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। लेकिन यहां तो सरकार प्रयास ही नहीं कर रही है। नेता हंसते हुए कहते हैं कि अगर बिहार के लोग दिल्ली और मुंबई नहीं जाएंगे, तो वहां की व्यवस्था बिल्कुल ठप हो जाएगी। यह कोई गर्व की बात नहीं है।

---विज्ञापन---

उन्होंने बिहार के लोगों की स्थिति पर जोर डालते हुए कहा कि हमारे भाई-बंधु दिल्ली और मुंबई में कूड़ा-कचरा साफ कर रहे हैं, ठेले पर सब्जी बेचते हैं, ये कोई गर्व की बात नहीं हैं। यह गर्व की बात तब होती जब बिहार के लड़के यहां गया या औरंगाबाद में सब्जी उगाते और ट्रेन से दिल्ली भेजा करते।

तब हम गर्व से कहते कि अगर बिहारियों को गाली दोगे तो सब्जी की आपूर्ति बंद हो जाएंगी, तब दिल्ली में समस्या खड़ी हो जाएगी। लेकिन यहां के नेताओं की मानसिकता देखिए, वे इसे गर्व की बात मानते हैं कि बिहारी मजदूर दिल्ली में मजदूरी और सफाई का काम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Bihar Weather: बिहार में गिरेगा तापमान! 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट

First published on: Nov 26, 2024 02:49 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola