Bihar Weather: बिहार में गिरेगा तापमान! 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने अपने मिजाज बदलने वाले अपने तेवर दिखाने वाला है। आज के बाद से बिहार के कई इलाकों में तापमान गिरने की संभावना है। पढ़िए 26 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम।

Bihar Weather Update
विज्ञापन

Bihar Weather Update: देशभर में मौसम बदल रहा है, बंगाल की खाड़ी में फेंगल तूफान की दस्तक से कई राज्यों में पारा गिरने वाला है। क्योंकि आने वाले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 75 किमी की स्पीड से सर्द हवाएं चलने वाली हैं, जिसका असर बिहार के मौसम में भी देखने को मिल सकता है। अभी राज्य में सुबह शाम की सर्दी हो रही है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर के लिए राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

नवंबर का महीना बीतने को है लेकिन बिहार के कुछ इलाकों में अभी भी मौसम में खास बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। हालांकि कई जिलों में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता दिख रहा है। 26 नवंबर को बिहार के कई जिलों में सुबह शाम को कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Advertisment

7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों के लिए अपडेट दिया है। जिसमें बताया गया कि इन दिनों में ज्यादातर इलाकों का मौसम शुष्क रहेगा। गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, नालन्दा, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, खगरिया, मुंगेर, भागलपुर, रोहतास, बांका, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, गया और कटिहार में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन

कहां कितना रहा तापमान?

गोपालगंज 27.1(-1.1), मोतिहारी 27(-1), पुपारी 27.6(1.2), जिरादेई 28.3(0), मुजफ्फरपुर 25.2(0.4), छपरा 26.8(-0.2), मधुबनी28(-1.5), दरभंगा 26.2(0), सुपौल 25.9(0.1), मधेपुरा 26.1(0.9), फारबिसगंज 27.6(0.2), अररिया 26.3(0), पूर्णिया26.4(0), कटिहार 26.6(1.2), पूसा 26.5(0.6), बक्सर 28.2(0.4), सासाराम 28(0), डेहरी 27.4(3.6), भोजपुर 27.7(0.1, अरवल 27.6(0.7, वैशाली 26.7(0.6), पटना 26.6(0.8), नालन्दा(राजगीर) 27.6(1.1), बेगुसराय27.7(1.4), शेखपुरा 28.2(0.8), अगवानपुर 26.1(-0.4), मुंगेर 27.8(1.6), भागलपुर 26.1(0.3), औरंगाबाद 28.3(1.4), गया 28(2), जमुई 27.1 और बांका में 25.6(0.7) तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ