बिहार न्यूज: बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में स्थित तुलसी मंडी के पास सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि हत्या के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया जा सके।सीसीटीवी कैमरों से हो रही जांच
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना के समय कौन-कौन मौजूद था। वही स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक इलाके का निवासी नहीं था। पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है। जिसमें आपसी रंजिश, लूटपाट और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
पुलिस ने की जांच शुरू
फिलहाल पुलिस ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पटना सिटी में हुई इस दर्दनाक वारदात ने लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
ये भी पढ़ें- निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर सस्पेंस, तेजस्वी यादव क्यों डाल रहे डोरे?
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
17 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
17 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
19 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
20 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines